Ranchi : मन बदलते ही खूंखार विमल ने डाल दिया हथियार उमेश यादव उर्फ विमल उर्फ राधेश्याम यादव यानी आंतक की गाथा लिखने का दूसरा नाम। इसका नाम सुन ही लोग कांप उठते थे। सितमगरों में भी इसके नाम का भय था। गांव का सीधा-साधा छउआ देखते ही देखते 25 लाख का इनामी माओवादी बन गया। माओवादी विमल यादव का संगठन में बड़ा कद था। उसे स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य का तमगा मिला था। संगठन में सबसे पहले विमल को कुरियर पहुंचाने का काम दिया गया। विमल साल 2005 में सब जोनल कमांडर बना। 2009 में जोनल कमांडर, 2011 में रीजनल सदस्य और 2012 में एसएसी सदस्य बना। इसके बाद साल 2018 के दिसम्बर में प्लाटून और फिर 2019 में सुधाकरण की मौत के बाद उसे प्लाटून का चार्ज दिया गया था।
मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिला के सलेमपुर थाना के करौना के रहने वाले खूंखार विमल ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। उसने आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर, आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे और रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के सामने हथियार डाला। विमल गुजरे कई सालों से बूढ़ा पहाड़ के इलाके में सक्रिय था। बूढ़ा पहाड़ माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। पुलिस को दिये अफने बयान में विमल ने कई राज उगले हैं। उसने बताया कि संगठन अपने लाइन, नीति और सिद्धांत से भटक चुका है।काफी भेदभाव भी होने लगा है। उसी से नाराज होकर और सरकार की सरेंडर पॉलिसी ‘नई दिशा- एक नई पहल’ से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने बताया कि बाहरी लोगों को संगठन में ज्यादा तरजीह मिल रही थी। उग्रवादी विमल के खिलाफ कई संगीन मामले पुलिस फाइल में दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें : LIC ला रही अपना IPO, 13 फरवरी से पहले ली गई पॉलिसी का मिलेगा बड़ा फायदा
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? तो फॉलो करें Shilpa के ये खास टिप्स
इसे भी पढ़ें : वर्क प्रेशर से परेशान हैं तो चैन पाने के लिए जानें ये आसान उपाय
इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से आया था मिलने, दूल्हा बनकर लौटा, देेखें फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक
इसे भी पढ़ें : LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत
इसे भी पढ़ें : SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल












