spot_img

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया से जुड़ने का सपना देख रहे युवाओं के लिये भारतीय सेना एक खास अवसर लेकर आई है। इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के दूसरे संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। इस पेड इंटर्नशिप के जरिये छात्र और युवा प्रोफेशनल्स रक्षा क्षेत्र की अत्याधुनिक तकनीकों और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे।इच्छुक उम्मीदवार नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

क्या है इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम?

इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को रक्षा क्षेत्र की कार्यप्रणाली से जोड़ना और उन्हें वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने का अनुभव देना है। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय सेना के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को रक्षा तकनीक, अनुसंधान और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों को करीब से समझने का मौका मिलेगा।

75 दिनों की होगी इंटर्नशिप, दिल्ली-NCR में मिलेगा प्रशिक्षण

यह इंटर्नशिप नई दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आयोजित की जायेगी। चयनित उम्मीदवार सेना के विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण में सीखने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप की कुल अवधि 75 दिन होगी। 60 दिन: ऑफिस और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, 15 दिन: वर्क फ्रॉम होम (WFH)। इन अत्याधुनिक क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा। IAIP 2026-27 के तहत युवाओं को कई रणनीतिक और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। मुख्य क्षेत्र इस प्रकार हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML), साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी, ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहन (UAV), रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम, स्पेस, और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड वेपन सिस्टम और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G/6G और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, फिनटेक मास कम्युनिकेशन और मास मीडिया।

इंटर्नशिप की 4 बड़ी बातें, जो उम्मीदवारों को जाननी चाहिये

  • उम्मीदवार भारतीय सेना की एक से अधिक इंटर्नशिप के लिये आवेदन कर सकते हैं। हालांकि चयन होने पर केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर स्वीकार किया जा सकेगा।
  • इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और तय शर्तें पूरी करने पर अधिकतम ₹75,000 तक स्टाइपेंड दिया जायेगा। राशि उम्मीदवार की उपस्थिति के आधार पर तय होगी।
  • इंटर्नशिप के दौरान आवास की सुविधा भारतीय सेना की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जायेगी। उम्मीदवारों को अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
  • यह कार्यक्रम अनुभव और सीखने का अवसर प्रदान करता है। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद किसी नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं दी जायेगी।

इस इंटर्नशिप के जरिये प्रतिभागियों को रक्षा क्षेत्र की कार्यप्रणाली समझने का मौका मिलेगा। सेना के विशेषज्ञों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा। अत्याधुनिक तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। रिसर्च और डिफेंस टेक्नोलॉजी में करियर के लिये मजबूत आधार तैयार होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इनोवेशन प्रोजेक्ट्स में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिये आवेदन करना चाहते हैं, वे नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पोर्टल पर पात्रता, प्रोजेक्ट की जानकारी और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...