Ranchi : सावन की पहली सोमवारी पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। पहाड़ी मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा के लिए 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। DSP से लेकर थाना प्रभारी तक पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। नामकुम के स्वर्णरेखा घाट से पहाड़ी मंदिर तक पूरे कांवर पथ पर विशेष सुरक्षा रहेगी। प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा। बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करेगी।
भीड़ पर नजर रखने के लिए CCTV और कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी। पॉकेटमारी, चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी रोकने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में भी तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रविवार रात 12 बजे से पहाड़ी मंदिर के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी। हरमू रोड और रातू रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। भीड़ कम होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अतिरिक्त जवान भी लगाये गये हैं। इधर, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भी राज्यभर के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। SP को प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं।
इसे भी पढ़ें : कावेरी विवाद की आंच में ‘जन नायकन’! थमी फिल्म की रफ्तार…
इसे भी पढ़ें : इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…
इसे भी पढ़ें : ट्रेन की मिडिल बर्थ पर क्यों छिड़ती है ‘महाभारत’? जानें…
इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों हर चीज की कीमत रखी जाती है 1 रुपये कम, गजब का खेल, जानें…
इसे भी पढ़ें : नई स्टडी का खुलासा: यंग एज में डायबिटीज सबसे बड़ा विलेन…







