spot_img

कावेरी विवाद की आंच में ‘जन नायकन’! थमी फिल्म की रफ्तार…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सिनेमा की चमक और सियासत की गर्मी जब आमने-सामने आती है, तो असर पर्दे पर भी दिखाई देने लगता है। थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को कर्नाटक में कावेरी जल विवाद के चलते बड़ा झटका लगा है। राज्य के कई सिनेमाघरों ने सुरक्षा और विरोध के माहौल को देखते हुये फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है। फिल्म की रिलीज के बीच कावेरी पानी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जिससे मनोरंजन जगत भी इसकी चपेट में आ गया है।

टली विजय और स्टालिन की बैठक

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुये और कावेरी जल विनियमन प्राधिकरण (CWRA) के हालिया फैसले के बाद राज्य में माहौल बैठक के लिये अनुकूल नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कर्नाटक को संबंधित प्राधिकरणों के फैसलों का पालन करना होगा। इसी मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिये राज्य सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

कन्नड़ संगठनों का ऐलान, 13 अगस्त को कर्नाटक बंद

कावेरी विवाद को लेकर कन्नड़ संगठनों की नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। कई संगठनों की बैठक के बाद 13 अगस्त को कर्नाटक बंद का ऐलान किया है। उनका दावा है कि इस बंद को 1,600 से अधिक कन्नड़ संगठनों और करीब 1,000 अन्य संस्थाओं का समर्थन मिला है। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कई संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है। वाटल नागराज ने कहा कि उनकी मांग है कि किसी भी परिस्थिति में तमिलनाडु को कावेरी का पानी नहीं छोड़ा जाये। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पानी की मांग को लेकर बेंगलुरु आते हैं तो इसका विरोध किया जायेगा।

बॉक्स ऑफिस पर विजय का जलवा

कर्नाटक में विरोध के बावजूद ‘जन नायकन’ की कमाई पर बड़ा असर नहीं दिखाई दे रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को दुनियाभर में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 255 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।

इसे भी पढ़ें : इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

इसे भी पढ़ें : ट्रेन की मिडिल बर्थ पर क्यों छिड़ती है ‘महाभारत’? जानें…

इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों हर चीज की कीमत रखी जाती है 1 रुपये कम, गजब का खेल, जानें…

इसे भी पढ़ें : नई स्टडी का खुलासा: यंग एज में डायबिटीज सबसे बड़ा विलेन…

इसे भी पढ़ें : सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन का महीना आते ही चारों ओर...

ट्रेन की मिडिल बर्थ पर क्यों छिड़ती है ‘महाभारत’? जानें…

Kohramlive : ट्रेन का सफर अपने आप में एक...

आखिर क्यों हर चीज की कीमत रखी जाती है 1 रुपये कम, गजब का खेल, जानें…

Kohramlive : बाजार हो या ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, एक...

नई स्टडी का खुलासा: यंग एज में डायबिटीज सबसे बड़ा विलेन…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली ने भारत के सामने दो...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...