spot_img

सावन में हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी…

Date:

spot_img
spot_img

UP : सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुये एटा प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल शनिवार और सोमवार को बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये यह निर्णय लिया गया है। शुक्रवार रात से जिले में रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि रोडवेज बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से होगा। यह व्यवस्था सोमवार शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन ने बताया कि यही ट्रैफिक प्लान 7 से 11 अगस्त, 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक भी हर शुक्रवार से सोमवार शाम तक लागू रहेगा। डायवर्जन के दौरान अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें तय वैकल्पिक मार्गों से भेजा जायेगा। वहीं एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के चलते शहर के कई निजी स्कूलों ने भी एहतियातन अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : पहली सोमवारी पर रांची में हाई अलर्ट, 500 जवान तैनात, ट्रैफिक प्लान बदला…

इसे भी पढ़ें : कावेरी विवाद की आंच में ‘जन नायकन’! थमी फिल्म की रफ्तार…

इसे भी पढ़ें : इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

इसे भी पढ़ें : ट्रेन की मिडिल बर्थ पर क्यों छिड़ती है ‘महाभारत’? जानें…

इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों हर चीज की कीमत रखी जाती है 1 रुपये कम, गजब का खेल, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यों को ₹1.09 लाख करोड़ की एडवांस किस्त जारी, केंद्र ने खोला खजाना…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने राज्यों को बड़ी वित्तीय...

रांची में कल धारा 163…

Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कंबाइंड...

पहली सोमवारी पर रांची में हाई अलर्ट, 500 जवान तैनात, ट्रैफिक प्लान बदला…

Ranchi : सावन की पहली सोमवारी पर लाखों श्रद्धालुओं...

कावेरी विवाद की आंच में ‘जन नायकन’! थमी फिल्म की रफ्तार…

Kohramlive : सिनेमा की चमक और सियासत की गर्मी...

इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन का महीना आते ही चारों ओर...