GARHWA: शनिवार को “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” के प्रथम चरण के तहत गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पलामू आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीडीसी राजेश कुमार राय, बीडीओ कुमुद झा, प्रखंड प्रमुख विमला देवी एवं पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी तथा जेएमएम जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, प्रवक्ता धीरज दुबे आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयुक्त चौधरी एवं डीडीसी राय का स्वागत शिविर में ढोल-नगाड़े एवं मांदर की थाप पर तथा स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। सर्वप्रथम पंचायत के मुखिया अंसारी द्वारा मंचासीन सभी पदाधिकारियों एवं शिविर में आए सभी ग्रामीण जनता का शिविर में आने के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
आयुक्त ने योजनाओं का चयन कर आवेदन देने को कहा
डीडीसी राय ने मंच से ग्रामीण सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान सरकार आपके द्वार के तहत लाभ लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि आज पुरुष एवं महिला बराबर हैं एवं समान रूप से देश, समाज एवं परिवार को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। आयुक्त चौधरी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम की महता के बारे में बताया। कहा कि बहुत से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में योजनाओं की सही सही जानकारी नहीं होने एवं प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता के अभाव में ग्रामीण जनता को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में पता नहीं चलता है एवं वे लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने शिविर में आए लोगों को अपने आवश्यकता के अनुसार योजनाओं का चयन कर लाभ लेने हेतु लोगो को आवेदन संबंधित स्टॉल पर जमा करने को कहा। उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों को http://sarkaraapkedwar.jharkhand.gov.in पर अपलोड कर निष्पादित किया जा रहा है, जिसकी अद्यतन स्थिति से आवेदक भी अवगत हो सकेंगे। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड निर्माण, मुख्यमंत्री पशुधन योजना एवं ई-श्रम आदि अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त हो सकते हैं।
जनप्रतिनिधियों ने की सरकार की योजनाओं की सराहना
मौके पर उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकार आपके द्वार जैसे कार्यक्रमों की सराहना की एवं इसके फायदे बताएं तथा लोगों को शिविर में आकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराने एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। आम नागरिकों से अपने हक अधिकार के लिए जागरूक रहने एवं अन्य लोगों के बीच भी जनजागरूकता फैलाने की अपील की। फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। भगवती देवी जो कि दारू हडीया बनाना छोड़ गाय पालन से जुड़ गई है और दूध बेचकर अपनी आजीविका बढ़ा रही है। जेएसएलपीएस के द्वारा इन्हें ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर गाय पालन से जोड़ा गया है। पिंकी देवी को कैश क्रेडिट लिंकेज के रूप में ₹07 लाख का चेक प्रदान किया गया है। मीरा देवी, शांति देवी, तेतरी देवी, फुल बसिया देवी, तबीजन बीबी, फुलजहां बीबी आदि कुल 12 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
गर्भवती महिलाएं के बीच गोदभराई
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं के बीच गोदभराई का रस्म पूरा किया गया, जबकि धात्री महिलाओं के बच्चों की मुंहजूठी का रस्म पूरा किया गया। सर्वजन पेंशन योजना के तहत जहरुन बीबी एवं जगनारायण राम को पेंशन स्वीकृति दी गई। कुल 30 छात्राओं को सांकेतिक रूप से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभान्वित किया गया, जिनमे कंचन कुमारी, किरण कुमारी, अंजनी कुमारी, समीदा खातून, शहजादी खातून, नरगिस खातून, सबा रिजवी, ललिता कुमारी आदि शामिल हैं।
प्राप्त हुए 1325 आवेदन
शिविर में कुल 1325 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु पोर्टल पर अपलोड किया गया। कार्यक्रमों का आयोजन कर “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” के तहत शिविर के जरिये विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के आम नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता से पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। शिविरों का आयोजन उक्त प्रखंड एवं पंचायत के अलावे जिले के अन्य प्रखंडों यथा- बिशनपुरा, कांडी, खरौंधी, रमकंडा एवं रंका प्रखंड में भी किया गया।
इसे भी पढ़ें : दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर
इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ






