spot_img

चतरा में विधवा के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पुलिस ने दो नामदज आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी  

हंटरगंज (चतरा) : चतरा के हंटरगंज में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दरिंदों ने दरिंदगी की हद पार कर दी। चार युवकों ने मिलकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया, उससे भी उसका मन नहीं भरा तो युवकों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में स्‍टील का गिलास डाल दिया।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पहले प्‍यार के जाल में फंसाया, अब ये वाला वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर रही…

जिले के हंटरगंज प्रखंड के एक गांव में गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे चार युवकों ने गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। जिसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास डाल दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कराई गई। पीड़िता के बयान पर बबलू पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। फरार नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : 11 हजार घूस ले रहा था रोजगार सेवक, ACB के हत्थे चढ़ा

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर गया था युवक …और दूल्हा बनकर लौटा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...