कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन मार्केट में ऑटोमेटिक स्कूटर सेग्मेंट में Honda Activa लाजवाब है। कंपनी का दावा है कि यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लग सकती है कि अब तक कंपनी ने इसके 2.5 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। बीते साल कंपनी ने बाजार में इस स्कूटर को अपडेट कर Honda Activa 6G को लांच किया था। अब नए वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत में इजाफा किया है।
DLX वैरिएंट की कीमत 70,044 रुपये
Honda Activa 6G के साथ ही कंपनी ने Activa 125 की कीमत में भी वृद्धि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई Activa 6G की प्रारंभिक कीमत स्टैंडर्ड वैरिएंट 66,799 रुपये हो गई है, जो कि पहले 65,892 रुपये थी। DLX वैरिएंट की कीमत 68,544 रुपये हो गई है, जो कि पहले 67,392 रुपये थी। इसके एनिवर्सरी एडिशन स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 68,299 रुपये और एनिवर्सरी एडिशन DLX वैरिएंट की कीमत 70,044 रुपये तय की गई है।
इसे भी पढ़ें : पैसा निकालने बैंक पहुंचा मुर्दा, …और मच गया हड़कंप
वेबसाइट पर प्राइस हाइक अपडेट
दूसरी ओर Activa 125 के ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 70,629 रुपये हो गई है, जो पहले 69,470 रुपये थी। इसके ड्रम एलॉय वैरिएंट की कीमत 74,198 रुपये हो गई है, जो पहले 72,970 रुपये थी। इसके टॉप मॉडल डिस्क एलॉय वैरिएंट की कीमत 77,752 रुपये तय की गई है,जो कि पहले 76,470 रुपये थी। कंपनी ने इन कीमतों को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट भी कर दिया है।
माइलेज में बढ़ोतरी का दावा
Honda Activa 6G में कंपनी ने 109.51cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त फ्यूल इंजेक्टेड इंजन प्रयोग किया है, जो कि 7.79PS की पावर और 8.79Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि नए अपडेट के बाद पिछले मॉडल के मुकाबले तकरीबन 10 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देती है। कंपनी ने इसमें साइलेंट स्टार्ट के साथ इंजन किल स्विच भी दिया है। Honda Activa 125 में कंपनी ने 125cc की क्षमता का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का प्रयोग किया है जो कि 8.29PS की पावर और 10.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर पिछले BS4 मॉडल के मुकाबले तकरीबन 13 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देता है। इसमें भी कंपनी ने साइलेंट स्टार्ट फीचर को शामिल किया है।
इसे भी पढ़ें : इंडिया में लांच हुई Audi A4 Facelift, जानें Price और Features












