गढ़वा : दो बाइक के बीच हुये आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी है। हादसा गढ़वा-रंका मुख्य पथ पर बजनवा घाट के पास हुआ। दोनों बाइक के चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक मृतक की पहचान रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के पंचायत सचिव सुरेश मेहता के रूप में हुई है। सुरेश अपने साथी पंचायत सचिव विजय प्रसाद मेहता के साथ गुरुवार को रंका जा रहे थे। इसी दौरान बजनवा घाट के पास दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक से सीधी टक्कर हो गई। घायल विजय प्रसाद मेहता खरौंधी प्रखंड के पंचायत सचिव हैं। दुर्घटना में राजेश कुमार और बबलू कुमार दोनों सगे भाई घायल हैं।

इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा
इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में
इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…











