Palamu : शांत-संयमित माहौल में सजा पलामू के SP कार्यालय का सभागार। हर चेहरा गंभीर, हर नजर चौकस और हर दिल में एक ही सवाल,”कैसे बनायें पलामू को अपराध मुक्त?” SP रिश्मा रमेशन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में
थानेदारों की टोली, DSP की रणनीति और जिले की सुरक्षा की साझा फिक्र ने इस बैठक को बना दिया, ‘क्राइम मीटिंग – बदलाव की बुनियाद’। SP ने सभी थानेदारों को निर्देश दिये कि जनता से जुड़िये, भरोसा जीतिये, जन-संपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याएं जानें और समाधान दें। उन्होंने कहा कि हर सरकारी निर्माण स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की तैनाती भी की जाये। SP ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ हो और आम जनता में विश्वाश। वहीं, सुरक्षा, सेवा और सम्मान पुलिस की पहचान बनें।
मीटिंग की अहम दिशा और सुरक्षा की चाह
- हत्या, लूट, डकैती से लेकर दहेज हत्या तक, हर मामले पर तीखी नजर।
- 4 साल से अधिक पुराने मामलों का निष्पादन होगा प्राथमिकता में।
- थानदारों को सख्त निर्देश, पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलायें।
- साइबर जाल को तोड़ने की ठान।
- बढ़ते डिजिटल ठगों पर शिकंजा कसने की पहल।
- महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और 112 सेवा की जानकारी स्कूलों में दी जायेगी।
थानेदार खुद पहुंचेंगे युवाओं तक, जागरूकता के नये अध्याय के साथ। - महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़ी निगरानी और हर थाने को दी गई जिम्मेदारी, हर महिला सुरक्षित हो।
- यातायात नियमों को लेकर सख्ती और जन-जागरूकता के संयुक्त अभियान की घोषणा।
इसे भी पढ़ें : जब विराट को भी डराने लगे ये गेंदबाज…
इसे भी पढ़ें : वकीलों को मिला न्याय का सबसे बड़ा तोहफा, ये बोले CM…
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी बेगम, CRPF जवान की गई नौकरी…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी से मिले CM उमर, करीब आधे घंटे तक चली मीटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें : फिर दहली दनुआ घाटी, तीन गाड़ियां भिड़ी…
इसे भी पढ़ें : रांची में खुजली पाउडर डालकर लूट लिए 3 लाख
इसे भी पढ़ें : गिरी छत, कांपा सिस्टम और दब गई जिंदगी…












