spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

…और काल के गाल में समा गये चार लोग, पढ़ि‍ये दर्दनाक हादसे की कहानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : रविवार की सुबह एक कंटेनर और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार छह लोगों में चार की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उन्नाव के हसनगंज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर घटी है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार जयपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह 5 बजे शाहपुर तोदा गांव के पास लखनऊ से आगरा जा रहे कंटेनर ड्राइवर को नींद आ गई। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक जाली तोड़ते हुए दूसरी तरफ चला गया। जिससे सामने से आ रही कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों में 4 की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने सभी को लोक बंधु हॉस्पिटल लखनऊ पहुंचाया। जहां पर चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अखिलेश मिश्रा (40 वर्ष), पत्नी बबीता मिश्रा (36 वर्ष), बेटी प्रियांशु मिश्रा (12 वर्ष) और भतीजी ज्योति मिश्रा (10 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि भाई संतोष मिश्रा और दोस्त रूपम गुप्ता का इलाज चल रहा है। यह सभी बिहार प्रदेश के थाना सिवान के रहने वाले हैं।

घायल साथी रूपम गुप्ता ने बताया कि गाड़ी अखिलेश मिश्रा चला रहे थे। पत्नी उन्हीं के साथ आगे की सीट पर बैठी सो रही थी। पीछे बैठी दोनों बच्चियां भी गहरी नींद में सो रही थीं। हम और संतोष मिश्रा भी झपकी ले रहे थे। गाड़ी अधिक स्पीड में थी। तभी अचानक दूसरी तरफ से कंटेनर सामने आ गया। जब तक कुछ समझ में आता। तब तक टक्कर हो गई थी। कंटेनर में स्कूटी लदी थी और आगरा जा रही थी। अखिलेश मिश्रा परिवार के साथ शनिवार रात 8 बजे एक ही कार में सवार होकर अपने पैतृक गांव बिहार थाना सिवान जा रहे थे। वह जयपुर में सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में कढ़ाई का व्यापार चलते थे। वहीं रहा करते थे। छोटे भाई विकास मिश्रा की 22 तारीख को शादी थी। जिसको लेकर पूरा परिवार अपने घर लौट रहा था।

इसे भी पढ़ें : रांची के सेल्स मैनेजर को पलामू में मारी गोली…

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : बिहार में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन… जानिये क्यों

इसे भी पढ़ें :क्या कभी सोचा है, आखिर हवन के दौरान बार-बार क्यों कहा जाता है- स्वाहा

इसे भी पढ़ें :यहां हर 30 साल में एक बार अंडे देती है चट्टान!

इसे भी पढ़ें :24 साल के युवक ने की 61 की दादी से शादी, बाप बनने की डिमांड

इसे भी पढ़ें :Agneepath Yojna पर सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीरों’ को 10% आरक्षण का ऐलान

इसे भी पढ़ें :क्या कभी सोचा है, आखिर पैदा होते ही काला क्यों होता है बालों का रंग?

इसे भी पढ़ें :रांची के होटल खालसा में मचा कोहराम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :पत्नी का बड़ा दुख, पति रोज सजता संवरता है औरत की तरह….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...