Bihar : बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल है। मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ ‘छोटे सरकार’ ने 2025 विधानसभा चुनाव में वापसी का बिगुल बजा दिया है। उनके प्रतिनिधि संजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर पुष्टि करते हुये बताया कि अनंत सिंह 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह 11 अक्टूबर को JDU में दोबारा शामिल हो सकते हैं। यह उनके राजनीतिक सफर का बड़ा मोड़ माना जा रहा है। 2005 और 2010 में उन्होंने जदयू के टिकट पर मोकामा सीट से जीत दर्ज की थी, लेकिन नीतीश कुमार से राजनीतिक दूरी बढ़ने के बाद 2015 और 2020 में उन्होंने निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ा और जीते। हालांकि, AK-47 और ग्रेनेड केस में दोषी पाये जाने के बाद उनकी विधायकी रद्द हो गई थी। 2022 के उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने RJD टिकट पर जीत दर्ज की। लेकिन NDA की सरकार बनने के बाद नीलम देवी ने गठबंधन को समर्थन दे दिया, जिससे यह तय माना जाने लगा कि “छोटे सरकार” की वापसी अब महज औपचारिकता है।
इसे भी पढ़े : अलर्ट मोड पर झारखंड पुलिस, इन जिलों में विशेष चौकसी
इसे भी पढ़े : शर्मसार हुई रांची…
इसे भी पढ़े : जीतनराम मांझी का बड़ा ऐलान, अगर ऐसा हुआ तो नहीं लड़ेंगे चुनाव
इसे भी पढ़े : जेब गरम तो जेल में सबकुछ हासिल, ऐसे हुआ खुलासा










