Patna : बिहार चुनाव 2025 से पहले NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और हम प्रमुख जीतनराम मांझी ने बुधवार को साफ कह दिया कि “सीएम-डिप्टी सीएम की चाह नहीं, बस मान्यता चाहिये।” मांझी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को विधानसभा में मान्यता नहीं मिली तो वे एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, मगर गठबंधन से अलग नहीं होंगे। यानी दरवाज़ा बंद नहीं, पर खटखटाना जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक मांझी 20 सीटों की मांग पर अड़े हैं, पर 15 पर समझौता संभव है। अभी तक 7 सीटें मिलने की चर्चा है। मांझी ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता शेयर कर सियासी इमोशन भी जताया, उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि
“हो न्याय अगर तो आधा दो,
यदि उसमें भी कोई बाधा हो,
तो दे दो केवल 15 ग्राम,
रखो अपनी धरती तमाम,
हम वही खुशी से खाएंगे,
परिजन पे आसी ना उठाएंगे।”
#WATCH | Delhi | On seat sharing for the upcoming Bihar Assembly elections, Union Minister Jitan Ram Manjhi says, “We have no dispute with any party. We’re demanding enough seats to be recognized in the Bihar Assembly…We want our party to be recognized. This is our main… pic.twitter.com/2YAqpwCMCP
— ANI (@ANI) October 8, 2025
यानी थोड़ा भी मिला, तो भी ‘हम’ नाराज़ नहीं होंगे लेकिन इज्जत जरूर चाहिये। उधर चिराग पासवान भी सीटों के बंटवारे से खुश नहीं बताये जा रहे हैं। ऐसे में NDA के भीतर अभी सहमति बनना बाकी है, लेकिन मांझी का गठबंधन में बने रहना बीजेपी के लिए राहत की बात जरूर है।












