Hazaribagh : जब जेब गरम हो तो जेल में भी हर तरह की सुविधायें हासिल की जा सकती है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब हजारीबाग सेंट्रल जेल में बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया है। जेलर दिनेश वर्मा समेत कुल 12 अफसर और कर्मी निलंबित, एक पूर्व सिपाही गिरफ्तार, और 6 पूर्व सैनिक बर्खास्त कर दिये गये हैं। बिहार के जहानाबाद से हिरासत में लिये गये पूर्व सिपाही अशोक शर्मा से पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई जेल आईजी के निर्देश पर की गई है। हाई-प्रोफाइल कैदियों से जुड़ी ‘विशेष सुविधाओं’ की गुपचुप व्यवस्था इस कार्रवाई की वजह मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेलर के निलंबन से जेल महकमे में हड़कंप है। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह सख्त कदम उठाया गया है, जबकि पूरी जांच अभी जारी है। आगे क्या खुलासा होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।










