Bihar : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आते ही एक बार फिर पूरे रंग में नजर आये। रिहाई के दूसरे ही दिन मंगलवार को वे करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ बड़हिया माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए निकले। रास्ते भर समर्थकों का हुजूम और जोरदार स्वागत, ये साफ संकेत था कि “छोटे सरकार” फिर मैदान में एक्टिव हो चुके हैं। मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि वे माता का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं और 15 दिन बाद क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। हालांकि उन्होंने फिर दोहराया, “मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा”। लेकिन बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर संकेत दे दिया कि अगर जनता के बीच रहेगा, काम करेगा, तो रास्ता खुला है। सोमवार को पटना के मॉल रोड स्थित आवास पर जश्न का माहौल था। 3 लाख रसगुल्ले-गुलाब जामुन, लिट्टी-चोखा और शाही पनीर, समर्थकों के लिए खास इंतजाम किये गये थे। यहां याद दिला दें कि दुलारचंद हत्याकांड में नवंबर 2025 से जेल में बंद अनंत सिंह को करीब 4 महीने बाद पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली है। बाहर आते ही उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया और अब क्षेत्र में सक्रिय होने के संकेत दे दिये हैं।
इसे भी पढ़े : लायंस क्लब ने बटोरी भरपूर वाहवाही…
इसे भी पढ़े : स्कूल फीस की मनमानी पर अभिभावकों का वार… जानें
इसे भी पढ़े : संसद में बढ़ेगा ‘नारी शक्ति’ का मान! 816 सीटों का खाका…
इसे भी पढ़े : “गुप्त नियमावली” पर मचा ब’वाल, क्या बोले अजय राय… जानें
इसे भी पढ़े : LPG पर नया नियम, एक्स्ट्रा सिलिंडर लेना है तो…
इसे भी पढ़े : रामनवमी में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बिजली का अलर्ट…










