New Delhi : दिल्ली की सत्ता के गलियारों में इन दिनों एक ऐसी आहट सुनाई दे रही है, जो देश की राजनीति का नक्शा बदल सकती है। संसद की चौखट पर बैठी नारी शक्ति को अब शायद और मजबूत आवाज मिलने वाली है। सरकार ने विपक्षी दलों से बातचीत के बाद Nari Shakti Vandan Adhiniyam में संशोधन का प्रस्ताव रखकर सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। सरकार का सुझाव है कि महिला आरक्षण कानून को आने वाली जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से अलग कर दिया जाये, ताकि इसे जल्दी लागू किया जा सके। बैठक में मौजूद एक सांसद के मुताबिक, अगर 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किया गया तो लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 तक पहुंच सकती हैं। नई सीटों के साथ महिलाओं को संसद में बड़ी हिस्सेदारी देने की योजना पर भी चर्चा हुई। अनुमान है कि 273 सीटें महिलाओं के लिये आरक्षित की जा सकती हैं। इस पूरे मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की। बैठक में BJD, YSRCP, NCP (SP), शिवसेना (UBT) और AIMIM के नेता शामिल हुये। सरकार की योजना है कि जल्द ही कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे बड़े दलों से भी बातचीत कर आम सहमति बनाई जाये। सूत्रों के मुताबिक सीटों का अनुपात राज्यों के बीच वही रखा जाएगा जो अभी है। इससे दक्षिण भारत के राज्यों की वह चिंता दूर हो सकती है कि आबादी के आधार पर उनकी सीटें कम हो जायेंगी। बैठक में यह भी सुझाव आया कि लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में करीब 50% तक बढ़ोतरी की जा सकती है। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का फैसला लॉटरी सिस्टम से करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। यानी हर तीसरी सीट महिलाओं के लिये हो सकती है। अगर प्रस्ताव लागू होता है तो बड़े राज्यों में सीटें तेजी से बढ़ सकती हैं। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में सीटें 80 से बढ़कर करीब 120 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार इस संशोधन को संसद के मौजूदा सत्र में ही ला सकती है। जरूरत पड़ी तो सत्र बढ़ाया जा सकता है या विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है।
इसे भी पढ़े : खरना के साथ शुरू हुआ महापर्व, 36 घंटे की कठिन साधना
इसे भी पढ़े : रांची में इन रूटस पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, यहां डायवर्जन, जानें कब तक…
इसे भी पढ़े : झारखंड में अब बढ़ेगी गर्मी, फिर इस रोज से पलटेगा मौसम…
इसे भी पढ़े : बड़ा हा’दसा, मलबे में दबे कई, मच गई चीख-पुकार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : MLA कल्पना सोरेन को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान… जानें क्यों












