spot_img

LPG पर नया नियम, एक्स्ट्रा सिलिंडर लेना है तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : LPG की किल्लत के बीच अब गैस सिलिंडर लेना और आसान नहीं, बल्कि थोड़ा “जवाबदेही वाला” हो गया है। भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने नई प्रक्रिया लागू कर दी है, अब सालाना 12 सिलिंडर का कोटा पूरा होने के बाद अतिरिक्त सिलिंडर के लिए कारण बताना अनिवार्य होगा। हेलो BPCL ऐप पर जाकर उपभोक्ताओं को बताना होगा कि घर में शादी है, भंडारा है या मेहमान आये हैं। परिवार के सदस्यों की संख्या तक दर्ज करनी होगी, तभी बुकिंग आगे बढ़ेगी। बिना जानकारी दिये अतिरिक्त सिलिंडर मिलना मुश्किल होगा। इस नये नियम से जहां कंपनियां सप्लाई को संतुलित करने की कोशिश में हैं, वहीं आम उपभोक्ताओं, खासतौर पर बिना स्मार्टफोन वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। कई लोग पहले ही एजेंसियों के चक्कर काटने लगे हैं। उधर, कॉमर्शियल सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। कुछ इलाकों में 20% अतिरिक्त सप्लाई शुरू होने जा रही है, जिससे होटल और ढाबा संचालकों को राहत मिल सकती है। यानी साफ है कि अब गैस सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही मिलेगी, “ज्यादा चाहिये तो वजह बतानी पड़ेगी।”

इसे भी पढ़े : खरना के साथ शुरू हुआ महापर्व, 36 घंटे की कठिन साधना

इसे भी पढ़े : रांची में इन रूटस पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, यहां डायवर्जन, जानें कब तक…

इसे भी पढ़े : झारखंड में अब बढ़ेगी गर्मी, फिर इस रोज से पलटेगा मौसम…

इसे भी पढ़े : बड़ा हा’दसा, मलबे में दबे कई, मच गई चीख-पुकार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : MLA कल्पना सोरेन को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान… जानें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...