spot_img
spot_img

लायंस क्लब ने बटोरी भरपूर वाहवाही…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के करमटोली स्थित पीड़ी टोला की गलियों में एक अलग ही सुकून भरा नजारा था। कहीं मुस्कान थी, कहीं आभार के शब्द और कहीं सेवा का सच्चा भाव। समाज सेवा की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुये Lions Club of Ranchi City की ओर से करीब 200 महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड और फल बांटे गये। यह कार्यक्रम क्लब की सक्रिय सदस्यों चंदा कुमारी, बिंदु सिंह, दीपा वात्स्यायन और उमा सिंह के प्रयासों से आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाना था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी अरुण चावला, शांति खलखो, दिलीप तिर्की, विनीता पाठक, मीनू चौधरी, इशिता आनंद, संजय, सोनी और अचिंत्य कुमार रवि सहित कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इस इलाके में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। मोहल्ले की महिलाओं ने लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुये उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़े : खरना के साथ शुरू हुआ महापर्व, 36 घंटे की कठिन साधना

इसे भी पढ़े : रांची में इन रूटस पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, यहां डायवर्जन, जानें कब तक…

इसे भी पढ़े : झारखंड में अब बढ़ेगी गर्मी, फिर इस रोज से पलटेगा मौसम…

इसे भी पढ़े : बड़ा हा’दसा, मलबे में दबे कई, मच गई चीख-पुकार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : MLA कल्पना सोरेन को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान… जानें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...