spot_img

स्कूल फीस की मनमानी पर अभिभावकों का वार… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में निजी स्कूलों की फीस को लेकर अभिभावकों की बेचैनी अब खुलकर सामने आने लगी है। बच्चों की पढ़ाई के नाम पर बढ़ती फीस और मनमानी वसूली से परेशान अभिभावकों की आवाज अब प्रशासन तक पहुंच गई है। इसी कड़ी में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने रांची के DC को ईमेल के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में जिले के सभी निजी स्कूलों में फीस निर्धारण समिति के गठन और उसके सख्त क्रियान्वयन की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि कई निजी स्कूलों में फीस तय करने को लेकर पारदर्शिता नहीं है और अभिभावकों को मनमानी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा निजी विद्यालयों की फीस तय करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन एक सकारात्मक कदम है। एसोसिएशन का कहना है कि यह व्यवस्था तभी कारगर होगी, जब इसे सभी स्कूलों में सख्ती से लागू कराया जायेगा। ज्ञापन में बताया गया कि Jharkhand Education Tribunal Amendment Act 2017 वर्ष 2019 से लागू है, लेकिन अब तक इसका सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। एसोसिएशन के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर जिला और राज्य स्तर पर कई बार ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और जागरूकता अभियान चलाये जा चुके हैं, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं आया।

पेरेंट्स एसोसिएशन की मुख्य मांगें

▪ सभी निजी स्कूलों में विद्यालय स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति का गठन अनिवार्य किया जाये।
▪ हर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) को सक्रिय रूप से बनाया जाये।
▪ समिति से जुड़ी जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाये।
▪ सभी स्कूलों के लिए नियम लागू करने की समयसीमा तय की जाये।
▪ नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर जुर्माना और जरूरत पड़ने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई हो।

इसे भी पढ़े : खरना के साथ शुरू हुआ महापर्व, 36 घंटे की कठिन साधना

इसे भी पढ़े : रांची में इन रूटस पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, यहां डायवर्जन, जानें कब तक…

इसे भी पढ़े : झारखंड में अब बढ़ेगी गर्मी, फिर इस रोज से पलटेगा मौसम…

इसे भी पढ़े : बड़ा हा’दसा, मलबे में दबे कई, मच गई चीख-पुकार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : MLA कल्पना सोरेन को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान… जानें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...