spot_img
spot_img
spot_img

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। कभी ब्लॉग तो कभी ट्विटर के जरिए वो अपने फैन्स से लगातार बातचीत भी करते हैं। वह अपने ब्लॉग के जरिए भी अपनी फीलिंग्स और दैनिक अनुभवों को फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल के एक ब्लॉग से उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी है ।

 ब्लॉग में खुद दी जानकारी

बिग बी का कहना है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सिर्फ एक ही लाइन लिखी है। इस एक लाइन ने सबको हिला के रख दिया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा,”मेडिकल कंडिशन… सर्जरी.. मैं लिख नहीं सकता एबी” । अमिताभ बच्चन ने ये ब्लॉग 27 फरवरी को लिखा है । बिग बी का ये ब्लॉग देखने के बाद फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं।  इस खबर को जानने के बाद से फैंस काफी निराश हैं।

करोड़ों की लागत वाली इन फिल्मों पर पड़ेगा असर

वहीं, फिल्म निर्माताओं की भी चिंता बढ़ गई है क्योंकि अमिताभ बच्चन के पास कई फिल्में हैं। वे आने वाले प्रोजेक्ट पर दिन रात काम कर रहे थे। कई फिल्मों की कुछ शूटिंग भी वो कर चुके थे। ऐसे में अमिताभ की सर्जरी को लेकर वो भी तनाव में आ गए हैं। अमिताभ बच्चन को क्या हुआ है और वह किस चीज की सर्जरी करवा रहे हैं। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बिग बी इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी थी। कौन बनेगा करोड़पति 12 के ऑफ एयर होने के बाद वह फिल्म ब्रह्मास्त्र और चेहरे समेत कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे।  इस बीच ये खबर सबको हैरान करने वाली हैं।

अमिताभ बच्चन हुए थे कोरोना संक्रमित

बता दें कि केबीसी की शूटिंग के से पहले अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कोरोना वायरस से ठीक होने में उन्हें लगभग महीना भर लगा। पिछले साल जुलाई में कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ अभिषेक बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और दोनों को साथ में भर्ती हुए थे।

इसे भी पढ़ें :भंसाली की फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में लीड रोल कर रहीं आलिया भट्ट, जानिए कैसी है स्‍टोरी

इसे भी पढ़ें :रुबीना को 50 के बदले मिले 36 लाख, टैक्‍स भी कटेगा, जानें कितना ले जाएंगी घर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...