कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना काल में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) को दुरुस्त रखने पर लंबे समय तक चर्चा होती रही। वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने यह बार-बार समझाया कि जिनका इम्युनिटी पावर मजबूत (Strong) होगा, उन पर कोरोना का खतरा कम होगा। गंभीर मरीजों से ग्रस्त लोगों का इम्युनिटी पावर कम हो जाता है, इसलिए ऐसे लोगों को कोरोना (Corona) ने ज्यादा तबाह किया। हम जानते हैं कि डायबिटिक मरीजों (Diabetic patient) का इम्युनिटी पावर सामान्य लोगों की अपेक्षा कम होता है। ऐसे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में नींबू के अचार की बड़ी भूमिका हो सकती है। फिर भी इस मामले में डॉक्टरों की सलाह ही अंतिम रूप से कारगर है। हां, नींबू के अचार की हमारे स्वास्थ्य को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। नींबू में उपलब्ध विटामिन सी हमारे शरीर को इंफेक्शन से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें :कच्चे अंकुरित अनाज सेहत के लिए Power house, जानें कैसे करें Use
अनियमित लाइफ स्टाइल से होता है डायबिटीज
हम जानते है कि डायबिटीज के मरीजों को पाचन और ब्लड शुगर मैंटेन करने में आम लोगों से ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। इन मरीजों के शरीर में इंसुलिन हार्मोन के स्त्रावण में कमी के कारण इस तरह की बीमारी होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अनियमित जीवन शैली और खान-पान का ध्यान नहीं रखने वाले लोगों में यह बीमारी आम तौर पर पाई जाती है। अक्सर ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित हो जाता है, ऐसे में डायबिटीज से इंसान को और भी ज्यादा खतरा होता है। ऐसी परिस्थिति में नींबू के अचार का सेवन फायदेमंद साबित होता है। नींबू में मौजूद मिनरल्स से बार-बार पानी पीने की जरूरत भी नहीं पड़ती। और यह एनर्जी भी बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें :बैंगन अस्थियों को बनाता है मजबूत, जानें अन्य फायदे
बेहतर करता है रक्तसंचार
शरीर में दिनभर की एनर्जी के लिए रक्त संचार का बेहतर होना जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज नींबू के अचार खाने को अपनी आदत बना लें। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, साथ ही यह ब्लड शुगर के लेवल को भी नियंत्रित करने में सहायक साबित हुआ है।
इसे भी पढ़ें :सेहत का संरक्षक है सीताफल, जानें कैसे








