spot_img

रेस्टोरेंट से निकल रहीं दीपिका पादुकोण को भीड़ ने घेरा, जमकर की धक्का-मुक्की, पर्स भी छीना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सेलेब्रिटीज के लिए उनकी लोकप्रियता कई बार परेशानी खड़ी कर देती है। खासकर तब जब फैंस अपनी हद से आगे निकल जाएं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ हुआ। जब एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया।अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैन्स का उनके लिए पागलपन देखा जा सकता है। लेकिन इस अतिउत्साह ने दीपिका को मुसीबत में डाल दिया। इस दौरान वह काफी घबरा भी गईं क्योंकि वे चारों ओर से लोगों से घिर चुकी थीं और गाड़ी तक पहुंचने में भी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

दरअसल दीपिका पादुकोण एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गई थीं। इसकी खबर वहां आसपास मौजूद लोगों को लग गई। बस मौका देखते ही पैपराजी के साथ साथ आमलोग भी दीपिका की एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा हो गए। जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो सभी ने उन्हें घेर लिया। भीड़ में कोई सेल्फी लेने को कह रहा था तो धक्का-मुक्की कर रहा था।

इसे भी पढ़ें : बंदूक की नोंक पर विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये…

इसी दौरान एक टीशू पेपर बेचने वाली महिला भी वहां आ धमकी थी। उसने अभिनेत्री से टीशू खरीदने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि टीशू के बहाने वो उनके नजदीक गई और पर्स छीनने लगी। इतनी भीड़ में दीपिका ने किसी तरह अपना पर्स पकड़ लिया। अभिनेत्री की गाड़ी रेस्टोरेंट के बिल्कुल सामने खड़ी थी। इसके बावजूद उन्हें गाड़ी तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी।इस घटना के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उस टीशू वाली महिला को बुरा भला भी कह रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेलेब्रिटीज का जीवन आसान नहीं होता। ऐसा कई बार हुआ है जब पब्लिक फीगर को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें :अब एक दिन के बच्‍चें का भी बन जाएगा आधार कार्ड, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...