कोहराम लाइव डेस्क : टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक बिग बॉस के सीजन 14 की विजेता बन चुकी हैं। वास्तव में शो का प्राइज मनी 50 लाख है, लेकिन राखी सावंत के कारण 14 लाख रुपये कम हो गए। ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपये ही प्राइज के रूप में मिले हैं। इस जीत की रकम से बड़ी राशि टैक्स में भी कटेगी। चलिए जानते हैं कि कितने रुपये घर लेकर जांगी रूबीना।
इसे भी पढ़ें : 15 हजार फीट की ऊंचाई पर आग का गोल बना फ्लाइट और फिर हुआ ये…
साढ़े आठ लाख से ज्यादा कट जाएंगे टैक्स के रूप में
नए टैक्स स्लैब के मुताबिक 2.5 लाख रुपये तक शून्य टैक्स है। 2.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये पर 5 फीसदी टैक्स है। यानी 12.5 हजार रुपये हुए। 5 लाख रुपये से 7.5 लाख रुपये पर 10 फीसदी टैक्स। मतलब 25 हजार रुपये टैक्स। 7.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये पर 15 फीसदी टैक्स। मतलब 37.5 हजार रुपये टैक्स। 10 लाख से 12.5 लाख रुपये पर 20 फीसदी टैक्स। मतलब 50 हजार रुपये और 12.5 लाख 15 लाख रुपये पर 25 फीसदी टैक्स। मतलब 62.5 हजार रुपये टैक्स। 15 लाख रुपये से ज्यादा पर 30 फीसदी टैक्सफ। मतलब 6 लाख 30 हजार रुपये टैक्स। 36 लाख पर कुल टैक्स हुआ 8,17,500 रुपये। एजुकेशन सेस 32,700 रुपये। इस तरह कुल टैक्स हुआ 8,50,200 रुपये। मजलब 27 लाख 50 हजार अपने घर ले जा सकेंगी रूबीना।
इसे भी पढ़ें : कोयला लाने गए थे दंपती, 200 फीट नीचे चाल धंसी और हो गया ये.








