Kohramlive : जब भक्तों की आंखों में बाबा बर्फानी की एक झलक पाने की तड़प हो, जब हिमालय की पगडंडियों पर “हर हर महादेव” की गूंज शून्य को चीरती हो तो समझिये, अमरनाथ यात्रा का आगाज होने वाला है। इस साल ये यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। इस पवित्र यात्रा को अखंड, निर्बाध और सुरक्षित बनाने के लिये प्रशासन और सुरक्षा बल दिन-रात एक कर चुके हैं। CRPF के महानिदेशक ने इस क्षेत्र का दौरा किया। सुरक्षा व्यवस्था की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने हर कण को देखा, जहां से भक्त गुज़रेंगे, हर छांव को परखा, जहां वे कुछ पल विश्राम लेंगे। जगह-जगह अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो चुकी है। शिवभक्तों की सुरक्षा अब मां भारती के सपूतों के हाथों में है। रेलवे स्टेशन से लेकर भगवती नगर यात्री निवास तक, भीड़ नियंत्रण, शौचालयों की सफाई, स्वच्छ आवास, अग्निशमन उपाय, हर छोटी-बड़ी बात पर गौर किया गया।
इसे भी पढ़ें :कोरजा टोली की जीत, दो महीने में बनेगी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कबाड़ की दुनिया से अपराध के दलदल में, क्या बोले रूरल SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :DGP बदले गये, ये होंगे नये पुलिस महानिदेशक…
इसे भी पढ़ें :रांची DC को आया गुस्सा, दो इंजीनियरों की सैलरी होल्ड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :Miss World 2025 : थाईलैंड की बेटी बनी दुनिया की रानी, मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता की कहानी
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल पम्प का मैनेजर झू’ल गया फां’सी पर… क्यों जानें
इसे भी पढ़ें :पुलिस गाड़ी को नहर में फेंकने की कोशिश, शुक्र है कानून जिंदा रहा…











