spot_img
spot_img
spot_img

Amarnath Yatra 2022 : यहां जानें क्या चाहिए दस्तावेज और क्या है आवेदन का तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : कोरोना महामारी के कारण दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) इस साल होने जा रही है। पवित्र यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी। इस साल अमरनाथ यात्रा पर आठ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

 प्रोटोकॉल का रखा जाएगा ध्यान

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की थी।  कहा था कि 43 दिन की पवित्र तीर्थयात्रा 30 जून को शुरू होगी। यात्रा के दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में यात्रा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने ट्वीट कर बताया कि सभी भक्तों और इच्छुक यात्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से करा सकते हैं। 43 दिनों तक चलने वाली यात्रा का समापन 11 अगस्त, 2022 को होगा।

रजिस्ट्रेशन के प्रकार

1. एडवांस रजिस्ट्रेशन
2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
3. ग्रुप रजिस्ट्रेशन
4. NRIs रजिस्ट्रेशन
5. ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन

इस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  •  बाबा बर्फानी के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु http://jksasb.nic.in/register.aspx वेबसाइट के माध्यम से बेहद आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा करने की चाहत रखने वाले श्रद्धालुओं को SASB मोबाइल ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बता दें कि हेलीकॉप्टर यात्रा के अतिरिक्त दो मार्गों पर रोजाना हर रूट पर 10 हजार श्रद्धालु जा सकते हैं।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए www.shriamarnathjishrine.com वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। इस वेबसाइट पर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य संस्थानों की लिस्ट है।

यात्रा के जरूरी आयु सीमा

 13 साल से लेकर 75 साल तक के लोग अमरनाथ यात्रा करने के पात्र हैं. हालांकि, 6 महीने से ज्यादा गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं है.

ये दस्तावेज बेहद जरूरी

  1. यात्रा के लिए दिए गए फॉर्मेट में भरा गया एप्लीकेशन बेहद जरूरी है।
  2. डॉक्टर या मेडिकल संस्थान से हासिल मेडिकल सर्टिफिकेट, जो निश्चित समय के अंदर लिया गया हो।
  3. चार पासपोर्ट साइज फोटो।

इन बातों पर भी दें ध्यान

  •  ग्रुप रजिस्ट्रेशन (समूह पंजीकरण) के लिए 5 से ज्यादा और 50 से कम लोग अप्लाई कर सकते हैं।
  • प्रवासी (NRIs) श्रद्धालुओं का पंजीयन चयनित दिन और रूट के कोटा के आधार पर किया जाता है।
  • प्रवासियों (NRIs) के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बेहद जरूरी है. अपना सर्टिफिकेट वे COJKITD@PNB.CO.IN मेल कर सकते हैं।
  • एडवांस रजिस्ट्रेशन (अग्रिम पंजीकरण) न हो तो श्रद्धालु जम्मू और श्रीनगर में ऑनस्पॉट (मौके पर) अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :आलिया के हाथों में मेहंदी लगते ही छलकी करण की आंखें…देखें…

इसे भी पढ़ें :अतीत के झरोखे से @जलियांवाला बाग कांड

इसे भी पढ़ें :गेहूं की कटनी कर रहे अधेड़ को मारा गोली, PMCH रेफर

इसे भी पढ़ें :वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर भेजेगी सरकार

इसे भी पढ़ें :मोबाइल में अटक बर्बाद हो गई भोली-भाली सीमा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :झपट कर 2 लाख रुपए ले भागे बाइक सवार अपराधी, CCTV में कैद हुई घटना

इसे भी पढ़ें :स्कूली बच्चों की सेहत का रखें ख्याल, समय में अविलंब करें बदलाव : अजय राय

इसे भी पढ़ें :RBI में बहाली, 93 हजार रुपये तक सैलरी, जानें कब तक करना है अप्‍लाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...