Kohramlive : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 6 अक्टूबर के लिये कई राज्यों में बारिश और मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। दिल्ली और अन्य राज्यों में तापमान में बदलाव और बारिश का अनुमान है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान: 28°C, न्यूनतम तापमान: 22°C रह सकता है। गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, मौसम सुहावना रहेगा। झारखंड के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। बिहार में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबा फुले नगर, अलीगढ़ के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। नागरिकों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। मौसम बिगड़ सकता है, लेकिन तत्काल कोई खतरा नहीं। उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल में जोरदार बारिश होने की आशंका है। महाराष्ट्र और गुजरात में तूफान ‘शक्ति’ के प्रभाव से कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवायें बह सकती है। तटीय जिलों के लिए हाई अलर्ट, लोगों को समुद्र में जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़े : यमुना के जल में डूब गया एक बाप का संसार
इसे भी पढ़े : ममता का खू’न, जब मां ही बन गई अपनी बच्ची की दुश्मन
इसे भी पढ़े : साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अक्टूबर) : किसका चमकेगा भाग्य? जानें…
इसे भी पढ़े : “खांसी की दवा बनी मौ’त का प्याला,” इन जगहों पर लगा बैन









