UP : हरजाई पत्नी की वेवफाई से आजिज आकर सलमान ने अपनी बेटी महक (12), शिफा (5), आयान (3) और नन्ही नायशा (8 माह) के साथ यमुना के पुराने पुल से छंलाग लगाकर खुदकुशी कर ली। यमुना में छलांग लगाने से ठीक पहले सलमान ने अपने बच्चों को गोद में लेकर एक वीडियो बनाया। आंसुओं से भीगा चेहरा, कांपती आवाज और वो शब्द जो हर दिल को चीर गये। वीडियो में उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी ठहराते हुये कहा, “अब मेरे बच्चों का दर्द खत्म कर रहा हूँ, अलविदा।” उस वीडियो को उसने अपनी बहन गुलिस्ता को भेजा, पर अफसोस, उसने उसे अगले दिन सुबह देखा। जब तक उसने वीडियो खोला, यमुना की धारायें पांच जिंदगियों को निगल चुकी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि सलमान और उसके बच्चे पुल से पहले हरियाणा की तरफ के एक ढाबे पर समोसे खा रहे थे। CCTV में सलमान की बड़ी बेटी महक अपनी नन्ही बहन को गोद में लिये मुस्कुरा रही थी। कुछ ही देर बाद वह सब पुराने पुल की तरफ बढ़े और फिर बस सन्नाटा। पुल के नीचे वर्षों से झोपड़ी डालकर रहने वाले बाबा शिवगिरी ने बताया, “पहले दो बच्चे नीचे गिरे, फिर वो आदमी दो बच्चों को गोद में लेकर कूद गया।” हरियाणा के गांव रामड़ा का मासूम समद भी उस वक्त वहीं खेल रहा था। उसने भी वही दृश्य देखा और लोगों को बताया, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सलमान के वीडियो मिलने के बाद परिवार ने यमुना चौकी पुलिस को जानकारी दी थी। एक कांस्टेबल को वीडियो तक दिखाया गया था, पर कार्रवाई नहीं हुई। SDM निधि भारद्वाज ने चौकी प्रभारी को फटकार लगाते हुये कहा, “अगर वक्त रहते ध्यान दिया जाता, तो सलमान और उसके बच्चे बच सकते थे।”
पुलिस जांच से खुलासा हुआ है कि सलमान पिछले सात महीनों से टूटा हुआ था। पत्नी बार–बार झगड़कर अपने प्रेमी संग चली जाती, और हर बार वह उसे माफ कर देता। बीते शुक्रवार को उसने तीन वीडियो भेजे, कुल चार मिनट दस सेकंड, जिसमें उसके हर आंसू गहरा दर्द छुपा था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि “ये सिर्फ सलमान की कहानी नहीं, ये हर टूटे हुये इंसान की चीख है। उस बाप की जगह कोई और होता तो शायद पत्थर भी पिघल जाता।” दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात यूपी के कैराना (शामली) से सामने आई है।
इसे भी पढ़े : “खांसी की दवा बनी मौ’त का प्याला,” इन जगहों पर लगा बैन
इसे भी पढ़े : “प्रेम ने पहन ली अंगूठी” रश्मिका और विजय की सगाई से सजा…
इसे भी पढ़े : झारखंड में रेड अलर्ट, पुलिस हाई अलर्ट पर… जानें क्यों
इसे भी पढ़े : साप्ताहिक लव राशिफलः इस हफ्ते दिल की दुनिया में क्या होगा? जानें…






