spot_img

LPG सिलेंडर पर चाहिए Subsidy, फटाफट करें यह काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : अगर आप भी LPG सिलेंडर खरीदते हैं और आपके बैंक खाते में सब्सिडी (Subsidy) नहीं आती है तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आपको सब्सिडी ना मिल रही हो तो इसका बडा कारण LPG आईडी का अकाउंट नंबर से न जुड़ना होता है। इसके लिए आप अपने नजदीकी डिस्ट्रिब्यूटर से संपर्क करें और अपनी समस्या उसे बताएं।  वहीं टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Subsidy किन लोगों को मिलती है

राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग अलग तय है, जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती है। 10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर होती है।

जानिए कितनी मिलती है Subsidy

मौजूदा दौर में घरेलू गैस पर सब्सिडी बहुत कम रह गई है।  ग्राहकों को अब खाते में 79। 26 रुपये सब्सिडी के तौर पर आ रहे हैं।  एक समय 200 रुपये तक सब्सिडी मिलती थी, जो अब घटकर 79। 26 रुपये रह गई है।  हालांकि, कुछ ग्राहकों को 158.52 या 237.78 रुपये सब्सिडी (LPG Subsidy) मिल रही है।

ऐसे जाने अपना स्टेटस

  •  http://mylpg। in/ पर जाएं और अपना एलपीजी आईडी लिखें।
  • आप जिस OMC एलपीजी का इस्तेमाल कर रहे हैं उसके आधार पर आवश्यक जानकारी देनी होगी।
  •  आप अपना 17 अंकों का एलपीजी आईडी और रजिस्टर मोबाइल नंबर लिखें।
  •  अब कैप्चा कोड लिखें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें
  •  आपके दिये मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  •  अब आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी और एक पासवर्ड बनाना होगा
  •  एक बार हो जाने के बाद आपको अपनी ईमेल आईडी पर एक लिंक आएगा।  अपने मेल पर जाकर आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  •  अब mylpg.in खाते में लॉगिन करें और पॉप अप संदेश में अपना डिटेल लिखें।
  •  अब व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री/सब्सिडी ट्रांसफर के ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...