spot_img
spot_img

पत्रकारों का बीमा करायेगी हेमंत सरकार, 5 लाख रुपए का होगा ग्रुप इंश्योरेंस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड में कार्यरत मीडिया कर्मियों का हेमंत सरकार स्वास्थ्य बीमा कराएगी। सूचना व जनसम्पर्क विभाग की ओर से तैयार झारखंड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना नियमावली-2021 के गठन और संलेख प्रारुप प्रस्ताव को CM हेमंत सोरेन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। इस पर अब कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। यह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये का होगा। आश्रितों व सभी बीमितों को ग्रुप मेडिक्लेम के रूप में भी 5 लाख रुपये तक के चिकित्सा खर्च की सुविधा दी जाएगी। यह बीमा योजना एक वर्ष के लिए मान्य होगा। साथ ही प्रतिवर्ष नवीनीकरण का भी प्रावधान होगा।

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए यह ग्रुप बीमा के रूप में लागू होगी। इसके लागू होने की तिथि से बीमाधारक मीडिया प्रतिनिधि सहित उनके पति / पत्नी और 21 वर्ष की आयु के दो अविवाहित एवं निर्भर संतान को लाभ मिलेगा। प्रीमियम राशि का भुगतान राज्य सरकार तथा बीमाधारक मीडिया प्रतिनिधि द्वारा क्रमशः 80 तथा 20 के अनुपात में किया जाएगा।

किन लोगों को मिलेगा लाभ

इस योजना नियमावली के तहत मीडिया कर्मियों का अभिप्राय वैसे लोगों से है, जो प्रधान संपादक, समाचार संपादक, उप संपादक , पत्रकार, छाया पत्रकार, वीडियोग्राफर पत्रकार और समाचार व्यंगकार चित्रकार आदि हैं, जो किसी दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, टैबलॉयड समाचार पत्र, पत्रिका, समाचार एजेंसी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यू मीडिया (सामाचार आधारित वेब साइट्स/ वेब पोर्टल) में कार्य कर रहे हों। दि वर्किग जर्नलिस्ट एंड अदर न्यूज पेपर इंप्लाई (कंडिसन्स ऑफ सर्विस) एंड मिसलिनियस प्रॉविजन्स एक्ट 1985 से परिभाषित किए गए हों। यह योजना अधिसूचना जारी होने के दिन से प्रभावी होगी।

दावे के लिए केए गए हैं 4 प्रावधान

बीमा धारक के दावे के लिए 4 प्रावधान हैं- 1. दावा के लिए निर्धारित प्रपत्र में सूचना 2. पुलिस थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर की प्रति 3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट अथवा मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र 4. मृत्यु प्रमाण पत्र।

इसे भी पढ़ें : वाह रे गुगल स्टूडेंट… नकल कर के क्या लिख दिया ANSWER SHEET में…पढ़ें वायरल कॉपी

इसे भी पढ़ें :JPSC का CUT OFF MARKS जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT

इसे भी पढ़ें :करण संग वैष्‍णव मां के दरबार पहुंचीं बिपाशा…देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :बिना परीक्षा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में पा सकते हैं नौकरी, जानें पूरी डिटेल्स

इसे भी पढ़ें :BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)

इसे भी पढ़ें :रो-रोकर न्‍याय की गुहार लगा रही लुईस…

इसे भी पढ़ें :8 पुलिसकर्मियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज, जानिये पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...