Karra (Khunti) : 66 साल की एक वृद्ध महिला की लाश फंदे पर झूलती मिली। महिला का नाम बिसाही देवी है और वह कर्रा थाना इलाके के घुनसुली पंचायत के डाड़ी गांव की रहने वाली थी। उसकी डेडबॉडी उसी के घर में साड़ी से बने फंदे के सहारे लटकती हालत में मिली। बिसाही देवी की मौत की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फैली खबर पर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। डेडबॉडी को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर बिसाही देवी के घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह गुजरे काफी दिनों से बीमार चल रही थी। दिमागी हालत भी खराब हो चली थी। बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से अंदर झांका। जो कुछ देखा होश उड़ गये। सामने फंदे पर बिसाही देवी की लाश लटक रही थी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…
इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें
इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर








