Ranchi : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव उर्फ जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे साहिबगंज की बरहेट पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से शुक्रवार को दिन में उठाया। सूत्रों के अनुसार मुंगेरी यादव इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके पास से इंडिगा फ्लाइट की टिकट भी बरामद की है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए रांची सिविल कोर्ट ले जाया गया, जहां से उसे लेकर बरहेट पुलिस वापस सहिबगंज रवाना हो जाएगी। यहां याद दिलां दें कि पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव एक वक्त रसूखदार पंकज मिश्रा का काफी करीबी था। किसी कारणवश दोनों के बीच अनबन हो गई थी। पंकज मिश्रा फिलहाल ईडी की रिमांड पर है। तबियत बिगड़ने की वजह से उसे रिम्स में एडमिट किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Google ने Gmail में किया बड़ा बदलाव
इसे भी पढ़ें :जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें
इसे भी पढ़ें :मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प
इसे भी पढ़ें :जीरो रिस्क पर खुलवाएं Post Office में अकाउंट ! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
इसे भी पढ़ें :केवल 1499 रुपये में हवाई सफर करने का मौका, यहां देखें ऑफर की डिटेल






