spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : विवाहिता सुचिता कई महीनों से थाने के चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन के बेरुखी देख उसके सब्र का बांध टूटता जा रहा है। नौबत अब यह आ गई कि इंसाफ की चाह में वह थाने में ही धरना प्रदर्शन पर बैठ गई। यह वाक्या छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सामने आया है।

सुचिता का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद उसके ससुराल वालो का बर्ताव बिल्कुल बदल गया। उसे दहेज के लिए सताने का दौर शुरू हो गया। उसे अलग-अलग तरीकों से सताया जाता था। इन सबसे परेशान होकर सुचिता ने बीते 16 मार्च को महिला थाने में FIR दर्ज करायी थी। लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इन सबसे परेशान होकर बीते गुरुवार को उसने बसंतपुर थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गई। पीड़िता ने कहा कि उसकी FIR भी बहुत मुश्किल से लिखी गई थी।

सुचिता का इल्जाम है कि मायके से कार लाने के लिए उसे टॉर्चर किया जाता है। उसका कहना है कि पिता की माली हालत ऐसी नहीं कि ससुराल वालों की हर ख्वाइश पूरी कर सकें। शादी के वक्त जितना मांगा गया, घर वालों ने कर्ज ले कर उसे पूरा किया। अब रोज-रोज नई डिमांड की जाती हैं। और तो और… बच्चे का इलाज भी खुद करवाना पड़ता है। ससुराल वाले कोई मदद नहीं करते।

सुचिता का कहना है कि जब वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो उसे ही समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। परेशान सुचिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए IPS गौरव राय ने कहा कि महिला की रिपोर्ट पर FIR दर्ज कर ली गई है। आगे कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Google ने Gmail में किया बड़ा बदलाव

इसे भी पढ़ें :जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें :मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प

इसे भी पढ़ें :जीरो रिस्क पर खुलवाएं Post Office में अकाउंट ! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

इसे भी पढ़ें :केवल 1499 रुपये में हवाई सफर करने का मौका, यहां देखें ऑफर की डिटेल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...