Ranchi : कोयले, बालू, पत्थर और जमीन माफियाओं के उठते फन को कुचल देने का फरमान जारी किया गया है। किसी भी हलत में लॉ एंड ऑर्डर नहीं बिगड़े इसके लिए पुलिस को ठोस और सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। जिस किसी जिले से माफियाओं की करतूत, हरकत और गुंडागर्दी की ठोस और सही जानकारी सामने आयेगी, उस जिले के जिम्मेदार अधिकारी का नपना भी तय।
वहीं, जेल से बाहर निकले छोटे-बड़े अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी और बड़े गुंडे पर CCA लगाने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। वारदात के बाद बड़े आराम से भाग निकलने वाले चोर, उच्चकों, लूटेरों और डकैतों को पकड़ने के लिहाज से शहर के चौक-चौराहे और बॉर्डर पर औचक चेकिंग पर जोड़ देने को कहा गया है। राजधानी से बाहर और अंदर आने वाले सभी चेकनाका पर तैनात जवानों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश जारी किया गया है, ताकि कोई अपराधी क्राइम कर बाहर भाग ना सके। यह आदेश आज झारखंड पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी नीरज सिन्हा ने दिया। डीजीपी आज पुलिस मुख्यालय में वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग पर जिले के तमाम आला अफसरों पर बातें की। किसी भी हालत में क्राइम कंट्रोल करने की दिशा में ठोस कार्यवाही करने का आदेश दिया। वर्चुअल कांफ्रेंसिंग में मुख्यालय के एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, एडीजी सीआईडी प्रशांत सिंह, आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर, रांची प्रक्षेत्र के आईजी पंकज कंबोज, रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी अनिश गुप्ता, सीआईडी डीआईजी अनुप बिरथरे, जगुआर डीआईजी सुनील भास्कर, सीआईडी एसपी एस कार्तिक सहित कुछ अधिकारी मौजूद थे। रांची, जमशेदपुर, धनबाद के एसएसपी सहित सूबे के कुछ अन्य एसपी स्तर के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये गये। लंबित कांडों के अविलंब निबटारे का भी आदेश किया गया।
इसे भी पढ़ें : 12 वीं पास के लिए JSSC में इन पदों पर निकली बंपर VACANCY, मिलेगी 81,000 सैलरी
इसे भी पढ़ें : ब्रालेस हुईं एक्ट्रेस Nargis Fakhri, इंटरनेट पर मचा तहलका, देखें…
इसे भी पढ़ें : बोल्ड होती जा रहीं मौनी रॉय, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें की…
इसे भी पढ़ें : पटियाला कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू ने किया सरेंडर
इसे भी पढ़ें : इस तारीख को आएंगे किसान के खाते में 2000 रुपये, बस करना होगा ये काम…
इसे भी पढ़ें : 31 मई से बंद हो जाएंगे फेसबुक के चार फीचर्स, जान लें वरना
इसे भी पढ़ें : JPSC ने जारी किया इस परीक्षा का रिजल्ट, देखें…
इसे भी पढ़ें : …और दूल्हा बदल गया, देखें












