spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अब ना धुलेगा मांग का सिंदूर, ना तोड़ी जाएंगी चूड़ियां, जानिए क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : अब ना धुलेगा मांग का सिंदूर, ना तोड़ी जाएंगी चूड़ियां, ना निकलेगा मंगलसूत्र, विधवा प्रथा अब बंद हो जाएगी। यह फैसला महाराष्ट्र सरकार ने ली है। यह कदम महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उठाया गया है। इसे लेकर सरकार ने सर्कुलर जारी किया है। दरअसल,कोल्हापुर जिले में हेरवाड़ ग्राम पंचायत के विधवा प्रथा को रोकने के निर्णय को महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में लागू करने का फैसला किया है।  हेरवाड़ ग्राम पंचायत के विचार के अनुसार काम करने के लिए एक सरकारी परिपत्र जारी किया गया है। अब सभी ग्राम पंचायत इसे लागू करेंगे।

मंत्री हसन मुश्रीफ ने एक बयान में कहा

राज्य ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री हसन मुश्रीफ ने एक बयान में कहा, भारत एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील समाज है, पति की मृत्यु के बाद भी महिलाओं के चूड़ियां तोड़ने, माथे से ‘कुमकुम’ (सिंदूर) पोंछने और विधवा के मंगलसूत्र को हटाने की प्रथा ग्रामीण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में चल रही थी। इसलिए निर्णय में ऐसी प्रथाओं को रोकने का फैसला लिया गया है। कोल्हापुर जिले में हेरवाड़ ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी पल्लवी कोलेकर और सरपंच सुरगोंडा पाटिल और उनकी ग्राम सभा ने इसे खत्म करने के लिए सबसे पहले शुरुआत की थी।  सरकार ने 17 मई, 2022 को एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें सभी ग्राम पंचायतों को विधवा होने के पुराने रिवाजों से छुटकारा पाने की अपील की गई।

कोल्हापुर में बाढ़ और उसके बाद की महामारी के दौरान, ग्रामीण इलाकों में कई घरों से अर्थियां उठीं जिसमें घर के कमाऊ सदस्य की मौत हो गई। जिसके बाद, हेरवाड़ की ग्राम सभा ने इस तरह की प्रथाओं को रोकने का संकल्प लिया।  सरपंच पाटिल ने कहा कि यह क्रांतिकारी निर्णय राजश्री शाहू महाराज की ओर से विधवाओं के लिए किए गए कार्यों के कारण लिया गया है। महिला संगठन भी इस प्रथा को रोकने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन ऐसी प्रथाओं को रोकने के लिए कानून का डर जरूरी था। सरकार ने अब सभी राज्यों में हेरवाड़ ग्राम पंचायत पैटर्न लागू करने की अपील की है।

पाटिल ने कहा, विधवा महिलाओं को भी अन्य महिलाओं की तरह सम्मान के साथ जीने का पूरा अधिकार है. विधवा प्रथा का पालन करना गरिमापूर्ण जीवन के मानवीय और संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है। इसलिए ग्रामीण विकास विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि भविष्य में महिलाओं के अधिकारों का हनन न हो।

इसे भी पढ़ें :  12 वीं पास के लिए JSSC में इन पदों पर निकली बंपर VACANCY, मिलेगी 81,000 सैलरी

इसे भी पढ़ें : ब्रालेस हुईं एक्ट्रेस Nargis Fakhri, इंटरनेट पर मचा तहलका, देखें…

इसे भी पढ़ें : बोल्ड होती जा रहीं मौनी रॉय, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें की…

इसे भी पढ़ें : पटियाला कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू ने किया सरेंडर

इसे भी पढ़ें : इस तारीख को आएंगे किसान के खाते में 2000 रुपये, बस करना होगा ये काम…

इसे भी पढ़ें : 31 मई से बंद हो जाएंगे फेसबुक के चार फीचर्स, जान लें वरना

इसे भी पढ़ें : JPSC ने जारी किया इस परीक्षा का रिजल्‍ट, देखें…

इसे भी पढ़ें : …और दूल्‍हा बदल गया, देखें

इसे भी पढ़ें :

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...