spot_img

दारू पीकर घुलटल था, चोरवा सब चट कर गया, देखें फिर क्या हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दोस्त की शादी में दारू पीकर घुलट गये रतन लाल महतो का सब लुट गया। जब होश में आये तो देखा बाइक, मोबाइल और पर्स तीनों गायब है। सिल्ली थाना क्षेत्र के सोसो गांव में रहनेवाले रतन लाल महतो की शिकायत को रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने गंभीरता से लिया। राहे के थानेदार की देखरेख में एक टीम बनाई गई। पुलिस लूटे सामानों की खोज में जुट गई।

रांची के राहे ओपी में दर्ज FIR में रतन लाल महतो ने इस बात का जिक्र किया कि वह बीते 15 जून को एक दोस्त की शादी में शामिल होने आया था। तब उसने दारू का सेवन कर लिया। घर लौटने के समय बेला टुंगरी गांव के पास उसे झपकी आ गई और वह सो गया। जागा तो देखा उसकी होंडा साइन बाइक, मोबाइल और पर्स गायब है। इस शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने चंदनडीह के पास होंडा सवार एक शख्स को रोका। बाइक का चेचिस और इंजन नंबर चोरी की गई बाइक का निकला। पुलिस ने इस शख्स को धर लिया। उसने अपना नाम ओम प्रकाश महतो बताया। वह बुंडू थाना क्षेत्र के मधुकाचा गांव का रहनेवाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक करमचंद स्वांसी से खरीदी थी। वह रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के सरजमडीह गांव में रहता है। इसके बाद करमचंद के घर में पुलिस ने धावा बोला। उसके घर से चोरी की एक और बाइक मिली। पुलिस ने ओम प्रकाश और करमचंद को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : आदिवासी है तो जल, जंगल और जमीन : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी 

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र में मिला खजाना, 58 करोड़ कैश के साथ, 32 किलो सोना, थक गई मशीन…

इसे भी पढ़ें : ओझा गुनी करार देकर बेरहमी से मार डाला, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...