Kohramlive Desk : अमेरिकन Frontier Airlines यात्रियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर देती रहती हैं। इसी तरह एक नया अनोखा ऑफर इनके द्वारा पेश किया गया है। बिल्ली के बच्चे को गोद लें और मुफ्त हवाई सफर का लें मजा। फ्रंटियर एयरलाइन ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। दरअसल, तीन बिल्लियों का नाम उनके एयरलाइन के नाम पर रखा गया है। इनको फ्रंटियर, स्पिरिट और डेल्टा नाम से बुलाया जा रहा है। अब कंपनी का कहना है कि यह बिल्लियां उनके बच्चे की तरह हैं।
मुफ्त उड़ान के लिए वाउचर
एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह उन लोगों को मुफ्त उड़ान वाउचर देगी जो इन बिल्लियों को गोद लेना चाहेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इच्छुक व्यक्ति इन्हें लास वेगस स्थित एनिमल शेल्टर से गोद ले सकता है। यह नेवाडा का सबसे बड़ा एनिमल सेंटर है। फ्रंटियर एयरलाइन (Frontier Airlines) ने ट्वीट किया, हम डेल्टा @Delta और स्पिरिट @Spirit को गोद लेने वाले हर शख्स को दो फ्लाइट वाउचर देंगे। फ्रंटियर को गोद लेने वाले व्यक्ति को चार फ्लाइट वाउचर देंगे।
अभी दो हफ्ते के ही हैं बच्चे
हाल ही में एनिमल फाउंडेशन (Animal Foundation of Las Vegas) ने इन बिल्लियों का वेलकम किया है। बिल्ली के ये बच्चे एक से दो हफ्ते के ही हैं। फाउंडेशन ने ट्विटर पर इनकी तस्वीरें शेयर कर लिखा, हमारी किटन नर्सरी में नए मेंबर शामिल हुए हैं। स्पिरिट का नाम साउथवेस्ट हुआ करता था, लेकिन हमारी मार्केटिंग टीम के अनुरोध के बाद हमने उसका नाम बदला है। एनिमल फाउंडेशन का कहना है कि बिल्ली के बच्चे अभी काफी छोटे हैं और गोद लेने लायक नहीं हैं, लेकिन एक महीने बाद आप इसे अडॉप्ट कर सकेंगे। फ्रंटियर एयरलाइन के प्रवक्ता जेनिफर डे ला क्रूज ने बताया, वाउचर को एनिमल फाउंडेशन में पहुंचा दिया गया है। संगठन ने जो संकेत दिया है, उसके अनुसार बिल्ली के बच्चे अभी तक गोद लिए जाने के लिए थोड़े छोटे हैं, लेकिन एक या एक महीने में गोद लेने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
This is so sweet! Thank you for the honor, @animalfndlv! We’d love to donate two flight vouchers each to the people who adopt @Delta and @Spirit; and four vouchers to the person who adopts Frontier. 💚🐱 @FOX5Vegas pic.twitter.com/kbmud6RcZt
— Frontier Airlines (@FlyFrontier) December 28, 2022
Meet the newest additions to our kitten nursery! Spirit’s name used to be Southwest, but due to recent events, our marketing team requested we change it. #SouthwestAirlines pic.twitter.com/UddeeWm1wN
— Animal Foundation (@animalfndlv) December 27, 2022
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे अमित शाह
इसे भी पढ़ें :झारखंड DGP के दावेदार 3-A, पहले पायदान पर कौन… जानें
इसे भी पढ़ें :JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule
इसे भी पढ़ें :चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :‘सरदार खान’ का फिर हैक हुआ Twitter अकाउंट
इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 06.01.2023 #Jhatpat
इसे भी पढ़ें :अब आदमखोर बाघ का आतंक, सुनीता और कुमकुम ल*हुलूहान, देखें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में ओछी हरकत करने वाला शख्स हुआ टर्मिनेट… देखें
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे MS Dhoni पर बनी फिल्म के मशहूर डायरेक्टर Sunil Babu
इसे भी पढ़ें :#Rishabhpant से मिलने पहुंची उर्वशी… देखें












