IPL में खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स की एंट्री पर लग सकता है बैन?

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IPL की चमक-दमक के बीच अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बड़ा एक्शन मोड ऑन कर दिया है। मैदान के बाहर बढ़ती “अनधिकृत एंट्री” ने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि अब खिलाड़ियों के साथ टीम होटल, ड्रेसिंग रूम, टीम बस और अन्य प्रतिबंधित इलाकों में सिर्फ अधिकृत लोगों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। BCCI ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब “करीबी”, “दोस्त” और “स्पेशल गेस्ट” के नाम पर नियमों में ढील नहीं दी जायेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 के दौरान कई बार खिलाड़ियों के साथ गैर-टीम सदस्यों की मौजूदगी देखी गई। सोशल मीडिया और टीवी ब्रॉडकास्ट में भी कई खिलाड़ी अपने करीबी लोगों के साथ नजर आये। इसी के बाद बोर्ड हरकत में आया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि कुछ गैर-अधिकृत लोग खिलाड़ियों के होटल रूम और टीम अधिकारियों तक पहुंच रहे थे, जो एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के खिलाफ है।

ड्रेसिंग रूम से होटल तक अब “नो एंट्री”

नई एडवाइजरी के तहत अब टीम होटल में एंट्री और सख्त होगी। ड्रेसिंग रूम एक्सेस सीमित रहेगा। टीम बस और ट्रैवल मूवमेंट पर निगरानी बढ़ेगी। सिर्फ अधिकृत स्टाफ और मान्यता प्राप्त लोगों को अनुमति मिलेगी। BCCI का मानना है कि जरूरत से ज्यादा बाहरी लोगों की मौजूदगी खिलाड़ियों की सुरक्षा और गोपनीयता के लिये खतरा बन सकती है। खबर है कि BCCI कुछ टीम मालिकों और अधिकारियों के व्यवहार पर भी नाराज है। देवजीत सैकिया ने मीडिया से कहा कि कई बार ऐसे लोग भी खिलाड़ियों के साथ प्रतिबंधित इलाकों में दिखे, जिन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं थी। बोर्ड ने संकेत दिये हैं कि अब किसी भी स्तर पर प्रोटोकॉल तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। IPL फैंस और क्रिकेट जगत में इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग इसे “IPL का नया अनुशासन नियम” बता रहे हैं। कुछ लोग इसे खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये जरूरी कदम मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इससे IPL का ग्लैमरस माहौल थोड़ा बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट चौधरी और किस मुख्यमंत्री की सबसे मोटी सैलरी… जानें

इसे भी पढ़ें : रिम्स में यूं चली गई एक जवान युवक की जा’न, तफ्तीश शुरू…

इसे भी पढ़ें : बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : भारत में लॉन्च होगा Motorola Razr Fold, कीमत जान उड़ जायेंगे होश…

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के नये CM होंगे शुभेंदु अधिकारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों...

खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण...

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…

Latehar : लातेहार के मनिका और बारियातू थाना क्षेत्रों...

छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में...