spot_img

कोलकाता से चेन्नई तक सत्ता का महाशपथ कल, बदलेंगे राजनीतिक चेहरे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश की राजनीति के दो बड़े मंचों पर कल इतिहास लिखा जायेगा। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, तमिलनाडु में C. Joseph Vijay सत्ता की नई पटकथा शुरू करेंगे। इससे पहले भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा कि मैं नहीं, हम सब मिलकर बंगाल बदलेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के वादों को तय समय में पूरा करने का भरोसा दिया। शुभेंदु बोले, बंगाल से डर खत्म करेंगे। मां-बहनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। कोलकाता को फिर भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनायेंगे। नई सरकार बनने से पहले ही शुभेंदु ने बड़ा संकेत दिया कि संदेशखाली और आरजीकर मामलों की जांच के लिये आयोग बनेगा। दोषियों पर कार्रवाई होगी। संस्थागत भ्रष्टाचार की जांच रिटायर्ड जज की निगरानी में कराई जायेगी। शुभेंदु अधिकारी ने उन 321 भाजपा कार्यकर्ताओं को भी याद किया, जिनकी राजनीतिक हिंसा में मौत हुई। जो वर्षों तक उत्पीड़न झेलते रहे। उन्होंने कहा कि यह सरकार उनके सपनों को पूरा करेगी। शुभेंदु ने प्रधानमंत्री मोदी को “विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेता” बताते हुये कहा कि लोगों ने मोदी जी को देखकर भाजपा को वोट दिया। वहीं अमित शाह ने कहा कि अब ऊपर भी भाजपा, नीचे भी भाजपा, न प्रशासन का राजनीतिकरण होगा, न राजनीति का अपराधीकरण। उधर तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की शपथ भी पूरे देश की नजर में है। दो साल पुरानी पार्टी और सीधे सत्ता तक पहुंच दक्षिण भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : IPL में खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स की एंट्री पर लग सकता है बैन?

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट चौधरी और किस मुख्यमंत्री की सबसे मोटी सैलरी… जानें

इसे भी पढ़ें : रिम्स में यूं चली गई एक जवान युवक की जा’न, तफ्तीश शुरू…

इसे भी पढ़ें : बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : भारत में लॉन्च होगा Motorola Razr Fold, कीमत जान उड़ जायेंगे होश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...