DHANBAD : धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ)-8 उत्तम आनंद की मौत के मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने कोर्ट में अब तक की जांच रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने रिपोर्ट में कुछ प्रगति होने की बात कही। हालांकि, कोर्ट ने कहा, अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हाईकोर्ट ने कहा, हमें भरोसा है कि सीबीआई पेशेवर तरीके से मामले की जांच करेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। हमें ऐसा विश्वास है कि यह मामला अपने अंजाम तक जरूर पहुंचेगा और यह एक नजीर बनेगा, ताकि फिर ऐसा करने का दुस्साहस कोई ना कर सके। अगली सुनवाई 20 अगस्त को करेगी।
Read more:जांबाज डॉक्टरों का हुआ कदर, मिला मेडल… देखें वीडियो
सरकार जजों की सुरक्षा का करे एसेसमेंट
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि जजों की सुरक्षा का एसेसमेंट करें और ऐसे जज जो संवेदनशील मामले की सुनवाई कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा का पर्याप्त ख्याल रखें और उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान करें। गौरतलब है कि गत 28 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे धनबाद में सुबह की सैर पर निकले एडीजे उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मारी थी। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी।
Read more:जिनकी गोद में खेलती थी मासूम उन्हीं ने लूट ली आबरू
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला
Read more:लैंडस्लाइड में अबतक 13 की मौत, कई लापता, तस्वीरें बयां कर रही भयावहता
Read more:जेल तोड़ के राजनैतिक कैदियों को छुड़ाया
Read more:OBC आरक्षण संशोधन बिल पास
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
Read more:बीच सड़क पर कारोबारी को गोलियों से भूना, भाई-भतीजा पर भी हमला






