कटिहार : नशे में धुत एक युवक ने बीच सड़क पर खूब बवाल काटा। युवक का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे बड़ी बात है कि बीच सड़क शराब पीकर हंगामा करने का यह वीडियो शराबबंदी वाले राज्य बिहार का है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस उसे ढूढ रही है।
नशे में धुत युवक ने शराब पीने का कारण जो कुछ बताया वह भी मजाक का पात्र बन गया। उसने कहा कि शादी ही नहीं हो रही है, इसलिए शराब पीते हैं। उसने आगे कहा कि “लोग कहते हैं पियक्कड़ से कोई शादी नहीं करता। मुझे बताइए पियक्कड़ जैसा साफ दिल का भी कोई होता है क्या। वो कहता है कि कोई आए मेरी जिंदगी में तब पता चलेगा क्या होता है।” लोगों ने जब उससे पूछा कि बिहार में शराबबंदी है, पुलिस से डर नहीं लगता। तब उसने खुद को डिप्टी सीएम का भांजा बताया। कहा- पकड़े जाने का उसे कोई डर नहीं है। उसने शराब बंदी की पोल भी खोलकर रख दी। बताया कैसे शराब की होम डिलीवरी होती है।
उसने अपना नाम मंटू कुमार महतो बताया। उसने कहा कि वह कटिहार के गौशाला चौक पर रोज मजदूरी कर 300 से 400 रुपए कमा लेता है। लेकिन बचता एक नया नहीं है। सब शराब में खत्म हो जाता है। उसने कहा कि शादिये नहीं हो रहा है, इसलिए शराब पीते हैं।
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में एक दहशतगर्द ढेर, 3 को सुरक्षाबलों ने घेरा
इसे भी पढ़ें : करीना-अमृता के बाद अब ये सितारे कोरोना पॉजिटिव, इन पर भी संक्रमण का खतरा
इसे भी पढ़ें : 3 बलास्ट में एक बच्चे समेत दो की मौत, दहशत
इसे भी पढ़ें : बेटी ने दी लेफ्टिनेंट कर्नल Harjinder Singh को मुखाग्नि, राजनाथ की भी नम हो गई आंखें
इसे भी पढ़ें : बाघ को देखकर भागे किसान, पहुंचे वनकर्मियों के उड़े होश
इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों










