Ranchi (Bhawna Thakur) : इस जमाने में अजीब दस्तूर है दिल के लेने वालों का… जो आबाद करते हैं, वहीं बर्बाद कर देते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ हो गया भारती सुनहरे के साथ। गुजरे 8 साल पहले की बात है, पड़ोस में आये सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत कुमार मंदिलवार को टोकने पर भारती पीछे क्या मुड़ी, तब से प्रशांत पीछे ही पड़ गया। पहली मुलाकात दोस्ती में बदली और प्यार परवान चढ़कर गले का हार बन गई। खुद से ज्यादा भरोसा भारती उस पर करती थी। अपना सबकुछ न्यौछवर कर चुकी भारती बताती है कि उसे प्यार के बदले धोखा, दगा और फरेब मिला। वह कुंआरी मां तक बन गई। प्रशांत के मम्मी-डैडी का भी उसके घर आना-जाना था। रेडीमेड गारमेंट्स का बिजनेस करने वाली भारती का इल्जाम है कि शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसका यौन शोषण किया गया। जब कभी वह शादी करने की बात करती तो प्रशांत तरह-तरह की बातें बनाकर टाल जाता।
वहीं उसके मम्मी-डैडी यह बोलते थे कि मलमास खत्म होते ही 15 दिनों के बाद दोनों की शादी पूरे रीति रिवाज और रस्मों के साथ कर दी जायेगी। कोर्ट नोटरी में पत्नी बनाने का वादा किया। एक मंदिर में गले में हार भी पहनाई। इस बीच भारती प्रेगनेंट हो गई। उसे गर्भपात के लिए खूब टॉर्चर भी किया गया। पर वह 27 सितंबर 2016 को एक बेटी को जन्म दी। बाप बनते ही प्रशांत घर छोड़ कर भाग गया।
प्रशांत के बैंक पासबुक और आधार कार्ड के सहारे भारती गिरिडीह के मधुबन स्थित उसके घर तक पहुंची। वह मधुबन थाना में गई। भारती के बयान पर प्राथमिकि (कांड संख्या – 13/16) दर्ज कर ली गई। यह प्राथमिकि भादवी की धारा 376 के तहत दर्ज की गई। दर्ज प्राथमिकि में शादी का झांसा देकर 2 साल तक यौन शोषण करने, प्रेगनेंट होने की बात सुनते ही भाग जाने और मारने-पीटने तथा डराने-धमकाने का इल्जाम है। वहीं भारती के बयान पर इंदौर के परदेसीपुरा थाने में भी प्रशांत कुमार मंदिलवार के खिलाफ नेम्ड FIR दर्ज है। इंदौर पुलिस ने प्रशांत को भगोड़ा घोषित कर उसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा है।
तीसरी प्राथमिकि भी गिरिडीह के मधुबन थाने में ही दर्ज की गई है। मधुबन के थानेदार दिलशान बिरुआ ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में प्रशांत पर लगे आरोप सत्य निकले। वह चार्जसीटेड है। 24 फरवरी 2021 को दर्ज किये गये इस FIR में इस बात का जिक्र है कि प्रशांत कुमार मंदिलवार ने पटना में रहने वाली एक लड़की से दूसरी शादी कर ली है। वह अब भारती से छुटकारा पाना चाहता है। थानेदार ने कहा कि दोनों के बीच एक एग्रीमेंट भी हुआ है। वहीं भारती का कहना है कि एग्रीमेंट फर्जी है। उसे केवल 2 लाख रुपये मिले। गुजरे तीन साल से प्रशांत देश छोड़ कर गायब है। प्रशांत का पक्ष अभी सामने नहीं आ सका। उसका मोबाइल नंबर डज नॉट एगजिस्ट बता रहा था। सुनें क्या बोली भारती सुनहरे…
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : IOCL में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : क्रंकीट मिक्सर में बना मालपुआ का घोल, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : PM MODI TWITTER ACCOUNT HACKED, जानिये TWITTER की जांच में चला पता
इसे भी पढ़ें : चीखती रही पत्नी, घसीटता-पीटता रहा पति, फिर मोहल्ले वालों ने किया…
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…
इसे भी पढ़ें : एक फॉर्म भरें और EPFO से उठाएं 7 लाख का लाभ, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : इस प्रेमी का दर्द भरा वीडियो देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट…
इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास भी है जनधन खाता तो मिलेगा ये लाभ
इसे भी पढ़ें : इन ट्रेनों में मिलेगी ‘ट्रेन होस्टेस’ की सुविधा, पुरुषों को भी…






