Bihar : बिहार पुलिस में महिला नेतृत्व को मजबूती देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने 2022 बैच की चार महिला IPS अधिकारियों को पदोन्नति देते हुये वरीय समय वेतनमान (Senior Time Scale) प्रदान किया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस पदोन्नति के साथ अब इन अधिकारियों को वेतन स्तर-11 (Pay Level-11) का लाभ मिलेगा। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, उनमें शैलजा, दिव्यांजली जायसवाल, गरिमा और साक्षी कुमारी शामिल हैं। चारों अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन और प्रभावी पुलिसिंग के लिये जानी जाती हैं। कम समय में इन अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रमोशन पाने वाली चारों अधिकारी वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में ASP और SDPO के रूप में तैनात हैं।
1 जनवरी 2026 से लागू होगा प्रमोशन
सरकार की अधिसूचना के मुताबिक यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जायेगी। यानी अधिकारियों को इसी तारीख से बढ़े हुये वेतनमान और वरिष्ठता का लाभ मिलेगा। हालांकि इस पदोन्नति का उनकी वर्तमान पोस्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। चारों अधिकारी फिलहाल अपने मौजूदा पदों पर ही कार्य करती रहेंगी। पिछले कुछ वर्षों में बिहार पुलिस में महिला अधिकारियों की भूमिका लगातार मजबूत हुई है। कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और संवेदनशील मामलों के निष्पादन में महिला आईपीएस अधिकारियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। सरकार के इस फैसले को महिला अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारियों के लिये तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : 14 जून तक कई मेमू ट्रेनें रद्द… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : 87 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे नये टाइम टेबल बोर्ड, मिलेगी स्मार्ट सुविधा…
इसे भी पढ़ें : सरकार पर बरसे पंकज मिश्र, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : “जान दे देंगे, तालाब नहीं देंगे” क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…










