spot_img
spot_img

87 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे नये टाइम टेबल बोर्ड, मिलेगी स्मार्ट सुविधा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी होती है सही समय की जानकारी। कई बार लोग पूछताछ काउंटर से लेकर प्लेटफॉर्म तक चक्कर लगाते रहते हैं। अब सोनपुर मंडल ने इस परेशानी को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को बेहतर और त्वरित सूचना उपलब्ध कराने के लिये सोनपुर मंडल के 87 रेलवे स्टेशनों पर नये टाइम टेबल विद एडवरटाइजमेंट बोर्ड लगाये जायेंगे। रेलवे का मानना है कि इससे सूचना व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं, स्टेशनों का स्वरूप भी अधिक आधुनिक और आकर्षक बनेगा।

87 स्टेशनों पर दिखेगा नया बदलाव

इस योजना के तहत शाहपुर पटोरी, दलसिंहसराय समेत सोनपुर रेल मंडल के 87 स्टेशनों को शामिल किया गया है। नये बोर्डों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को बार-बार पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ट्रेन की समय-सारिणी आसानी से दिखेगी, सूचना पाने में समय की बचत होगी एवं स्टेशन की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित बनेगी।

15 जून को होगी ऑनलाइन ई-नीलामी

रेलवे ने इन विज्ञापनयुक्त टाइम टेबल बोर्डों की स्थापना के लिये ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 जून को होने वाली ऑनलाइन नीलामी में कंपनियां, एजेंसियां और इच्छुक व्यक्ति हिस्सा ले सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

लोकोमोटिव पर भी दिखेंगे विज्ञापन

सोनपुर मंडल ने राजस्व बढ़ाने के लिये एक और महत्वपूर्ण योजना बनाई है। मंडल के पांच लोकोमोटिव पर विज्ञापन प्रदर्शन के अधिकार के लिये भी 15 जून को ई-नीलामी आयोजित की जायेगी। रेलवे को उम्मीद है कि इससे अतिरिक्त आय का नया स्रोत तैयार होगा। रेलवे ने बेगूसराय और नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर NFR स्टॉल संचालन के लिये भी ई-नीलामी की घोषणा की है। यह नीलामी 18 जून को दोपहर 12 बजे से होगी। उद्यमियों के लिये यह खास मौका है। जैसे, स्टेशन परिसर में व्यवसाय का अवसर, स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा एवं स्वरोजगार के नये रास्ते खुलेंगे।

IREPS पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी निविदाएं और नीलामी प्रक्रिया IREPS पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। इससे पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, निष्पक्ष और पारदर्शी रहेगी तथा सभी प्रतिभागियों को समान अवसर मिलेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विज्ञापन बोर्ड और स्टॉल संचालन से मिलने वाला अतिरिक्त राजस्व यात्रियों की सुविधाओं के विकास में लगाया जायेगा।स्टेशनों पर बेहतर सूचना प्रणाली, साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को इससे मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : सरकार पर बरसे पंकज मिश्र, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : “जान दे देंगे, तालाब नहीं देंगे” क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

इसे भी पढ़ें : अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिया मंत्र, नशे से दूर रहें, साइबर जाल से बचें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...

पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला...

AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस…

Kohramlive : दुनिया आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)  की रफ्तार...