Garhwa (NityaNand Dubey) : ACB की टीम ने बंशीधर एसडीपीओ के रीडर अनिल कुमार सिंह कर गिरफ्तार कर लिया। रीडर अनिल को एसडीपीओ ऑफिस से गिरफ्तार किया गया। टीम ने उसे 8 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। रमना थाना इलाके के हारादाग के रहने वाले अंतु चौधरी ने ACB से शिकायत की थी। इल्जाम लगाया था कि एक केस के सुपरविजन में धारा कम करने और नाम हटाने के एवज में उनसे 8 हजार रुपये की डिमांड रीडर बाबू ने की।
शिकायतकर्ता अंतु चौधरी ने कुछ कम पैसे लेकर काम करने का आग्रह किया। रीडर बाबू नहीं माने और अड़े रहे 8 हजार रुपये लेने के लिए। ACB के डीएसपी अशोक गिरी की देखरेख में टीम बनाई गई। जांच में मामला सही पाया गया। आज यानी शुक्रवार को अंतु चौधरी को पैसे लेकर रीडर के दफ्तर भेज दिया गया। जैसे ही रिडर अनिल कुमार ने अंतु चौधरी से पैसे लिये, वहां पहले से मौजूद ACB का टीम ने उसे रंगेदाथ धर दबोचा। टीम ने अनिल को गिरफ्तार कर उसके घर भी ले गई। वहां से उसे लेकर डाल्टनगंज चली गई।
इसे भी पढ़ें : कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें
इसे भी पढ़ें : President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने फाइल किया नॉमिनेशन, ये दिग्ग्ज नेता बने प्रस्तावक
इसे भी पढ़ें : पति कहता है देह व्यापार करो, रुपए कमाकर दो, देखें फिर आगे क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस
इसे भी पढ़ें : रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम ने लातेहार में बांटे किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, बोले- किसानों का सुरक्षा कवच है केसीसी
इसे भी पढ़ें : इकलौते बेटे का बर्थडे देवघर में, वकील साहब लौटे तो गजब हो गया…












