spot_img

AC बंद होते ही इस मंदिर में मां काली को आता है पसीना

Date:

spot_img
spot_img

मध्‍यप्रदेश के जबलपुर शहर के एक मंदिर में मां काली को पसंद है AC की हवा

कोहराम लाइव डेस्क : AC बंद होते ही मां काली को आने लगता है पसीना। चौंकिए मत। गर्मी में पंखा या एसी बंद होने पर हमें पसीना आना तो सामान्य बात है, पर मंदिर में एसी यानी एयर कंडिशन बंद हो जाए तो मां काली को पसीना आने लगता है, यह बात सुनकर कुछ हजम होने लायक नहीं लगती है, पर है सच। मंदिर तमाम श्रद्धालुओं ने इसे देखा है। आप भी देख सकते हैं।

चलिए ले चलते हैं मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में। यहां एक बहुत पुराना काली मंदिर है। लोग कहते हैं कि यह एक अद्भुत और चमत्कारी मंदिर है। इस मंदिर में रह-रह कर कुछ ऐसा होते रहता है कि सहसा उस पर विश्वास करना मुश्किल होता है, पर जो आंखों के सामने घटित हो, उसे सही तो मानना ही पड़ता है। चाहे कितनी भी हैरत क्यों न हो। बीते दिनों जबलपुर के इस काली मंदिर में लोगों ने देखा कि मंदिर में ऐसी बंद होते ही काली मां की मूर्ति को पसीना आने लगा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। इसके पहले भी काली मां को पसीना आते लोगों ने कई बार देखा है। इसका वैज्ञानिक पहलू कुछ हो सकता है, पर आंखों के सामने घटित इस चमत्कार से इनकार कैसे किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Murder @Garhwa : बच्चों की लड़ाई में दादी की हत्या

ऐसा कहा जाता है कि जबलपुर के इस मंदिर में लगभग 600 साल पहले गोंडवाना साम्राज्य के दौरान काली मां की प्रतिमा स्थापित को किया गया था। बुजुर्ग बताते हैं कि यहां ऐसी मान्यता है कि मां गर्मी को सहन नहीं करती हैं, इसलिए उन्हें पसीना आने लगता है। यही कारण है कि बाद में इस मंदिर में AC लगवाया गया, जो बराबर चालू रखा जाता है। किसी वजह से ऐसी बंद हो जाने पर या बिजली नहीं रहने पर मां काली की मूर्ति को पसीना आते देखा जा सकता है। बताया जाता है कि पसीना निकलने के वैज्ञानिक कारण को खोजने का कई बार प्रयास किया गया, पर कुछ ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो।

इसे भी पढ़ें : 350 साल पुराने मंदिर की प्रतिमा तोड़ी, कहा- सपने में आए थे भगवान

जेहन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि मूर्ति से पसीना आने की घटना केवल गर्मी में घटती है या जाड़े में भी ऐसा होता है। केवल यदि गर्मी में होती है, एसी बंद होने के कारण आसपास का तापमान बढ़ने से मूर्ति की सतह पर एसी की ठंडी हवा के संघनन यानी कंडेनसेशन से भी ऐसा हो सकता है। यदि जाड़े में भी एसी बंद बंद होने पर मां काली की मूर्ति से पसीना आने की बात सही है, तो इसे केवल चमत्‍कार ही कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर Mahendra Singh Dhoni की बेटी पर अभद्र टिप्‍पणी, बढ़ाई गई फार्म हाउस की सुरक्षा

इसे भी पढ़ें : International Girl Child Day पर लोगों में जागरुकता बढ़ाएं

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

मछली पकड़ने नदी में डाला जाल, बाहर निकला तो उड़ गये होश…

Bihar : सोचा था जाल खींचेंगे तो मछलियां मिलेंगी,...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

मछली पकड़ने नदी में डाला जाल, बाहर निकला तो उड़ गये होश…

Bihar : सोचा था जाल खींचेंगे तो मछलियां मिलेंगी,...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...