spot_img

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के साथ जो हुआ, वह थोड़ा अलग था। कुछ दिन अपनी मां के घर बिताने के बाद जब मिमी बेडफोर्ड स्थित अपने घर लौटीं, तो उनके बाथरूम में  दो कबूतरों ने उनकी मेकअप किट को अपना घर बना लिया था। मिमी हैरान तो हुईं, लेकिन उन्होंने न घोंसला हटाया और न ही खिड़की बंद की। उलटे, उन्होंने इन बिन बुलाये मेहमानों को वहीं रहने दिया और उनके परिवार के बढ़ने का इंतजार करने लगीं। कबूतरों ने मेकअप किट में घोंसला बनाया था और उसमें दो अंडे थे। मिमी ने उन्हें सुरक्षित रहने दिया। करीब 19-20 दिन बाद अगस्त 2026 में दोनों अंडों से चूजे बाहर आ गये। नन्हे चूजों को देखते ही मिमी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने दोनों का नाम रख दिया, ‘प्लक’ और ‘नॉरिस’। वहीं, चूजों के माता-पिता को भी मिमी पहले ही नाम दे चुकी थीं, ‘पिजी’ और ‘कीथ’। नाम रखने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। मिमी के मुताबिक, ‘नॉरिस’ नाम अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट और हॉलीवुड एक्शन स्टार चक नॉरिस से प्रेरित है। इस पूरे अनोखे अनुभव को मिमी ने एक बेहद प्यारे अंदाज में समेट दिया, “अब मैं जुड़वां बच्चों की दादी बन गई हूं।”

पिजी बनीं ‘मम्मी’, कीथ ने संभाला बाहर का मोर्चा

मिमी बताती हैं कि पिजी ने बिल्कुल एक जिम्मेदार मां की तरह बिना ज्यादा शोर किये अपने अंडों और बच्चों की देखभाल की। वहीं कीथ का काम कुछ अलग था। वह बाहर आता-जाता रहा, ताकि परिवार के लिये खाने का इंतजाम कर सके। यानी मिमी के बाथरूम में सिर्फ घोंसला नहीं बना था, बल्कि देखते ही देखते पूरा परिवार बस गया था। इस प्यारी कहानी का एक दूसरा पहलू भी है। चूजे जैसे-जैसे बड़े हुए, उन्होंने बाथरूम में अपनी मौजूदगी का एहसास भी कराना शुरू कर दिया। मिमी के मुताबिक, नन्हे चूजों ने इतनी गंदगी फैलानी शुरू कर दी कि उनके लिये बाथरूम का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया। हालत यह है कि उन्हें नहाने के लिये जिम के बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लेकिन मिमी को इसका भी मलाल नहीं है। आखिर उनके बाथरूम में अब सिर्फ मेकअप नहीं, एक पूरा पिजन परिवार रहता है।

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

भागते कदमों के पीछे छिपा था अपराध का राज…

Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के कलासंगम-मनईटांड़...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: