spot_img
spot_img

सोशल मीडिया पर Mahendra Singh Dhoni की बेटी पर अभद्र टिप्‍पणी, बढ़ाई गई फार्म हाउस की सुरक्षा

Date:

spot_img
spot_img

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने ऐसे ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

कोहराम लाइव डेस्‍क : IPL में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खराब प्रदर्शन और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की नाकामी को लेकर सोशल मीडिया पर धोनी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी की जा रही है। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा के साथ रेप की धमकी दी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर जीवा को गंदी गंदी गालियां भी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Shameful : दो महिला समेत तीन लोगों को नग्न कर पीटा

वहीं, इस धमकी के बाद रांची पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है। सिमलिया इलाके में पुलिस ने पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। साथ ही धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। अभद्र टिप्‍पणी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्‍त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने जल्‍द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें : मुखिया ने Police station में थाना प्रभारी को धुना, गाली दी

इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश है। अभिनेत्री और राजनेता नगमा ने ट्वीट करके कहा, ‘हम एक राष्ट्र के तौर पर कहां जा रहे हैं? यह कितना अजीब है कि धोनी की पांच साल की बेटी जिवा को किसी ने दुष्कर्म की धमकी दी है। प्रधानमंत्री जी हमारे देश में क्या हो रहा है?’

कर्नाटक के जयनगर की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि यह काफी परेशान करने वाली बात है। हमारे देश में क्या हो रहा है, यह समझ नहीं आ रहा। हम कहां जा रहे हैं? वहीं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह इस बात का सबसे खराब उदाहरण है कि किस तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का दुरुपयोग हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : राजनीति के मौसम वैज्ञानिक Ram Vilas Paswan छह पीएम के मंत्री रहे

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्रोल्स की इस घिनौनी करतूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और क्रिकेट कॉमंटेटर इरफान पठान ने भी ऐसे ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

पठान ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी यह काम नहीं आ पाता है, लेकिन इससे किसी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि कोई छोटे बच्चे को किसी प्रकार की धमकी दे।’

इसे भी पढ़ें :

80s Retro AI फोटो का ट्रेंड पड़ सकता है भारी! CID ने जारी किया अलर्ट…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के...

तमन्ना भाटिया के नाक तक सिंदूर ने खींचा ध्यान, लुक वायरल…

Kohramlive : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म...

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 25 लोग, मची अफरा-तफरी…

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: