spot_img

International Girl Child Day पर लोगों में जागरुकता बढ़ाएं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : International Girl Child Day  हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के सामने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों की संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। पहले के समय में बाल विवाह, सती प्रथा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, जैसी रूढ़िवादी प्रथायें काफी प्रचलित हुआ करती थीं। इसी कारण लड़कियों को शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार और चिकित्सा जैसी चीजों से वंचित रखा जाता था।

लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे

हालांकि इस आधुनिक युग में लड़कयों को उनके अधिकार देने और उनके प्रति लोगों को जागरूक के लिए की प्रयास किए जा रहें हैं। भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं भी लागू की जा रहीं हैं। International Girl Child Day की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हे उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना है।

कम उम्र में शादी करने के लिए दबाव नहीं 

इसके अलावा उनके सामने आने वाले चुनौतियों का सामना करना और अपनी जरूरतों को पूरा करना है।साथ ही लड़कियों के प्रति होने वाले लैंगिक असमानताओं को खत्म करने के बारे में भी इसकी मदद ली जा रही है। आज ज्यादातर लड़कियां स्कूल जा रहीं हैं, अपने पढ़ाई पूरी कर रहीं हैं, अपने करिअर पर ध्यान दे रही हैं। अब उन पर कम उम्र में शादी करने के लिए जोर नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए की आंदोलन किया जा रहा है। जिनमे बाल विवाह, शिक्षा असमानता और लड़कियों की अधिकार से संबंधित मुद्दों से निपटने और मासिक धर्म के दौरान पूजा स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश करने जैसी गंभीर बातें शामिल हैं।

लड़कियों की आवाज ही उनका समान अधिकार है

लड़कियां साबित कर रही हैं कि अब उनके आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। इसीलिए International Girl Child Day 11 अक्टूबर लो मनाया गया और उस समय इसका थीम बाल विवाह को समाप्त करना था। इस साल का थीम ‘लड़कियों की आवाज ही उनका समान अधिकार’ रखा गया है। आपको बात दें कि भारत सरकार ने बालिकाओं को शशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लागू की हैं। जिसके तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक उल्लेखनीय योजना है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार भी इसे लेकर की अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कर रही हैं। भारत में  भी 24 जनवरी को हर साल National Girl Child Day  मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Birthday पर सोशल मीडिया पर छाए बिग बी, कहा-थैंक यू

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...