बड़ी टोकरी में रखा गया अजगर
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मछुआरों ने सावधानीपूर्वक अजगर को जाल से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एक बड़ी टोकरी में रखकर ऊपर से ढक दिया गया, ताकि वह बाहर न निकल सके। लोगों को भी अजगर से दूरी बनाये रखने की हिदायत दी गई। घटना की सूचना जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।








