Kohramlive Desk : दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत हासिल हो गया है। 15 साल बाद उसने भाजपा से सत्ता छीन ली है। सभी 250 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी को 134, भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीटें मिली हैं।
केजरीवाल ने किया जनता का धन्यवाद
आप मुख्यालय में जीत के बाद पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है। इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा कि आपके इस भरोसे को कायम रखूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।
मनीष सिसोदिया ने जनता का जताया आभार
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के दिल्ली की जनता का दिल से आभार। इससे पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले @ArvindKejriwal जी को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है। उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान इस मौके पर चुटकी लेते नजर आए। उन्होंने कहा कि जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता। गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Palamu News : सदर SDM के पेशकार का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Power cut in jharkhand : हर हाल में बिजली कटौती पर लगाए रोक : CM हेमंत सोरेन












